फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Martyr Deepak's wife will inaugurate a gallery built in memory of the martyrs of Galwan

शहीद दीपक की पत्नी करेंगी गलवान के शहीदों की याद में बनाई गई गैलरी का उद्घाटन 

Sun, 20 Jun 2021 11:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Jun 2021 11:23 PM IST
सार

  • न्यू कैंट में गलवान के शहीदों की याद में बनाई गई गैलरी, कल होगा उद्घाटन

विज्ञापन
Martyr Deepak's wife will inaugurate a gallery built in memory of the martyrs of Galwan
गलवान घाटी - फोटो : Social media

विस्तार

पिछले वर्ष पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सेना के जवानों के साथ हुए संघर्ष में शहीद हुए सैनिकों की याद में प्रयागराज में सेना द्वारा एक गैलरी तैयार की गई है। इस गैलरी का उद्घाटन 22 जून को होगा। खास बात यह है कि इस गैलरी गलवान में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में जो 20 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे, उन सभी की प्रतिमा इसमें स्थापित की गई है। सेना ने उक्त झड़प में शहीद हुए रीवा जिले के दीपक कुमार की पत्नी से ही गैलरी का उद्घाटन  करवाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


न्यू कैंट स्थित यह गैलरी  पूर्वी यूपी एमपी सब एरिया मुख्यालय के ठीक सामने बनाई गई है। सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल आईएम लांबा के निर्देशन में ही इसे तैयार किया गया है।  यहां शहीद जवानों की आदमकट प्रतिमाएं लगाई गई हैं। फाइबर की इन प्रतिमाओं पर तांबे और कांसे का लेप लगाया गया है ताकि वह  खराब न हो। शहर एक निजी संस्था द्वारा इसे तैयार किया गया है। यहां मूर्तियों के पीछे दीवार पर झड़प को भी दर्शाया जाएगा। पहले इस गैलरी का उद्घाटन 14-15 जून को करवाने की तैयारी की गई थी, लेकिन अब 22 जून की शाम को इसका उद्घाटन कोविड प्रोटोकाल के तहत होगा।  
विज्ञापन


दरअसल पिछले वर्ष ही लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को चीनी सैनिकों से हुई झड़प में देश के 20 जवान शहीद हुए थे। यह झड़प गलवान घाटी में पैंगोंग लेक इलाके में हुई थी। इस दौरान चीन के भी काफी सैनिक मारे गए। गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों की याद में सेना द्वारा पिछले वर्ष ही प्रयागराज में गैलरी बनाने की तैयारी की गई। यहां इसका निर्माण कार्य पिछले वर्ष शुरू हुआ। अब यह गैलरी तैयार हो गई है। इसमें गलवान के सभी शहीदों की मूर्तियां उनके नाम के साथ लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed