फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Married woman hanged after a fight with her husband

पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 26 Jan 2020 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged after a fight with her husband
Married woman hanged after a fight with her husband
पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी
विज्ञापन

करेली में घटना, तीन महीने पहले हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। करेली के जमीर नगर में रहने वाली रिजवाना बेगम(30) ने शनिवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। पति से झगड़े के बाद उसने नाराज होकर यह कदम उठाया। घरवाले खिड़की तोड़कर कमरे में दाखिल हुए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

रिजवाना मूलत: भोपाल की रहने वाली थी। उसकी शादी तीन महीने पहले करेली में जमीर नगर के रहने वाले उमैर अंसारी से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम सात बजे के करीब किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। जिससे नाराज होकर रिजवाना ऊपरी तल पर स्थित अपने कमरे में चली गई।बहुत देर तक वह बाहर नहीं निकली तो घरवाले उसे बुलाने पहुंचे। बहुत आवाज देने के बावजूद उसने कोई जवाब नहीं दिया तो परिजनों ने खिड़की से भीतर झांककर देखा तो पता चला कि उसने फांसी लगा ली है। खिड़की तोड़कर किसी तरह घरवाले कमरे में दाखिल हुए और फिर शव को फंदे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर करेली में रहने वाली मृतका की दो बहनें और पुलिस भी आ गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक रूप से यह बात सामने आ रही है कि उसने पति से झगड़े के बाद नाराज होकर यह कदम उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगाी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed