{"_id":"6808bc1634a624bfb203634a","slug":"married-woman-fed-up-with-husband-s-torture-committed-suicide-by-hanging-herself-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पति की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने लगाई फांसी, मासूम बेटे ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पति की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने लगाई फांसी, मासूम बेटे ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप
Wed, 23 Apr 2025 03:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Apr 2025 03:38 PM IST
सार
विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मासूम बेटे ने भी पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
आरती सरोज। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मासूम बेटे ने भी पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बहरिया के रैनी निवासी आरती सरोज (26) पुत्री तीरथ राज की शादी वर्ष 2019 में रंगपूरा फाफामऊ गांव निवासी अनिल कुमार सरोज पुत्र स्वर्गीय राम नरेश से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही अनिल कुमार सरोज आरती के साथ मारपीट करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर आरती बीते दो वर्षों से अपने मायके रैनी गांव में 6 वर्षीय पुत्र रिकी के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
हाल ही में आरती अपने माता-पिता के साथ मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने दलापुर गई थी। वहां से मंगलवार देर शाम वह अपने बेटे के साथ घर लौटी। बुधवार तड़के आरती घर के भीतर दुपट्टे से फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका के पिता तीरथ राज सरोज ने दामाद अनिल पर लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इसी कारण उनकी बेटी दो वर्षों से मायके में रह रही थी। घटना में नया मोड़ तब आया जब मासूम बेटे ने पुलिस और ग्रामीणों के सामने रोते हुए बताया कि मंगलवार रात उसके पिता अनिल सरोज और उनका एक साथी कुनाल घर आए थे। देर रात वह सो गया और सुबह उठने पर उसने देखा कि उसकी मां फांसी पर लटकी हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतका के बेटे के बयान को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन