{"_id":"697537c007b74274910b3ad9","slug":"market-on-the-footpath-difficult-to-walk-allahabad-news-c-407-1-kor1001-10388-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फुटपाथ पर बाजार... चलना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फुटपाथ पर बाजार... चलना दुश्वार
विज्ञापन
नगर पंचायत कोरांव में सुबह से रात तक फुटपाथ पर बाजार आबाद रहता है। जिसका खमियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता। जिस फुटपाथ को लोगों के पैदल आने-जाने के लिए बनाया गया है। वहां लोग दुकान लगाकर बैठे हैं। जिस वजह से कोरांव क्षेत्र में रोजाना जाम की स्थिति रहती है और लोगों को परेशान होना पड़ता है। बीते दिनों कोरांव में लगे जाम में घंटों एंबुलेंस फंसी रही। नगर पंचायत प्रशासन भी फुटपाथ खाली कराने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है।
कोरांव बाजार की मुख्य सड़कों और फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने फुटपाथ और सड़क की पटरियों पर कपड़े, लोहे और किराने की दुकानें सजा रखी हैं। दुकान पर स्थानीय लोग खरीदारी भी करते हैं। फुटपाथ पर कब्जा होने की वजह से लोग सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़ा कर देते हैं। जिस वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। राहगीरों का पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने बताया कि सब्जी मंडी तिराहा, गोल चौराहा से लेड़ियारी मार्ग पर सबसे ज्यादा जाम लग रहा है।
आए दिन होती है नोकझोंक
फुटपाथ पर दुकान का सामान रखने से पैदल चलने वालों को दिक्कत होती है। कई बाजार तो राहगीरों और दुकानदारों में नोकझोंक की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। वहीं, नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कभी-कभार अभियान चलाकर फुटपाथ को खाली कराया जाता है लेकिन कुछ ही दिन में दुकानदार दोबारा कब्जा कर लेते हैं।
विज्ञापन
बोले लोग
कोरांव बाजार में लगने वाले जाम की वजह से लोगों को घंटों परेशान होना पड़ता है। पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन की ओर से इसके समाधान के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। - सोमदत्त सिंह सदस्य जिला पंचायत कोरांव
जाम की समस्या आम बात हो गई है। आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जिम्मेदार उदासीन हैं। जाम से सबसे ज्यादा समस्या विद्यार्थियों को होती है, वे समय से विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। - ललन सिंह पटेल
व्यापारियों के वोट के चक्कर में फुटपाथ पर लगी दुकानों को नहीं हटाया जाता है। दुकानदार सड़क और फुटपाथ पर कब्जा करके दुकान लगा रहे हैं। जिसका खमियाजा राहगीर स्थानीय लोग भुगत रहे हैं। - मेहताब खान नगर अध्यक्ष कोरांव सपा
बीते दिसंबर के तीसरे सप्ताह में एक एंबुलेंस घंटों तक जाम में फंसी रही, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधे घंटे के प्रयास के बाद एंबुलेंस जाम से निकल सकी। - अनिल मौर्य।
-- -- -- -- -- -- -
वर्जन
नगर पंचायत के ईओ को अभियान चलाकर फुटपाथ खाली कराने का निर्देश दिया गया है। - संदीप तिवारी, उपलिजाधिकारी कोरांव
-- -- -- -- -- -- -
नगर पंचायत में अगर पुलिस सक्रिय रहती है तो जाम की समस्या नहीं होती है। बड़ी बाजार होने के कारण लोग गाड़ियां खड़ी कर खरीदारी करते हैं, बाईपास बनने पर ही जाम की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा। जाम न लगे इसके लिए अफसरों से वार्ता की जाएगी।- ओम प्रकाश केशरी नगर पंचायत अध्यक्ष कोरांव