फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mansoon

मानसून की बारिश से कहीं राहत तो कहीं आई आफत

Wed, 03 Jul 2019 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mansoon
Mansoon - फोटो : CITY DESK
मानसून की बारिश से कहीं राहत तो कहीं आई आफत
विज्ञापन

मानसून की आहट से ही इलाके में कहीं खुशी तो कहीं गम का दौर शुरू हो गया है। झमाझम बारिश से खेतों में धान की रोपाई ने जोर पकड़ लिया है। वहीं सड़कों पर भारी जलजमाव और गंदगी से राहगीरों का जीना दूभर हो गया। बारिश के दौरान ही नालों की सफाई करने से लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी। सफाई कर्मियों की लापरवाही से नगरवासियों में आक्रोश है।

सोमवार शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार को देर रात तक चलता रहा। मानसून की झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत नसीब हुई। वहीं मौसम अनुकूल देख काश्तकारों ने खेतों में धान की रोपाई का काम तेज कर दिया। बारिश के चलते लखनऊ राजमार्ग, जेठवारा मार्ग के साथ ही तमाम मोहल्लों और वार्डों की नालियां चोंक हो गई। सर्वाधिक परेशानी मुख्य बाजार में हुई। साप्ताहिक बाजार के रोज नगर पंचायत के सफाई कर्मी नाले का मलबा उठाने लगे। इससे राहगीरों की शामत बन आई। सरेबाजार सड़क पर एक कदम चलना दूभर हो गया। लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद बारिश के पहले नालों की सफाई नहीं की गई। हमेशा की तरह आग लगने पर कुएं की खोदाई करने वाली मिसाल दोबारा सच साबित हुई है। गंदगी और सड़ांध से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका अलग से बनी हुई है। गुस्साए लोगों ने जिलाधिकारी से समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed