{"_id":"5dadffaf8ebc3e013549b632","slug":"man-committed-suicide-after-killing-wife-and-son-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: पत्नी और बेटे की हत्या कर झूल गया फंदे पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: पत्नी और बेटे की हत्या कर झूल गया फंदे पर
Tue, 22 Oct 2019 12:27 AM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 22 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : social media
पुलिस लाइन रहने वाला फॉलोवर गोविंदनारायण, पत्नी चंद्रा व बेटा सुनील सोमवार रात सरकारी क्वार्टर में मृत पड़े मिले। महिला व उसके बेटे की भारी चीज से सिर पर वार कर हत्या की गई थी जबकि, फॉलोवर की लाश फंदे पर लटकी मिली। पुलिस आशंका जता रही है कि पत्नी-बेटे की हत्या करने के बाद फॉलोवर ने अपनी भी जान दे दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा कर देर रात तक जांच पड़ताल होती रही।
विज्ञापन
मूल रूप से जालौन के डकोर, चिल्ली का रहने वाला गोविंदनारायण पिछले कई सालों से जिले में तैनात था। वह वर्तमान में डीआईजी कार्यालय में नियुक्त था। पत्नी व दो बेटों सुनील व भारत संग वह पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता था। सुनील मानसिक रूप से बीमार था जबकि, भारत स्टूडियो चलाता था। पड़ोसियों ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब फॉलोवर कार्यालय से घर पहुंचा और इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। रात नौ बजे के करीब भारत कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा भीतर से बंद मिला।
विज्ञापन
कई बार आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो उसने पिता के मोबाइल पर फोन मिलाया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उसने पड़ोसी को जानकारी दी और फिर शक होने पर दोनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा कि मां व बड़ा भाई जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे जबकि, पिता फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर एडीजी, डीआईजी, एसएसपी के साथ ही डीएम व अन्य प्रशासनिक अफसर भी पहुंच गए।
विज्ञापन
जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की हालत देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि पत्नी-बेटे की हत्या करने के बाद फॉलोवर खुद फांसी पर लटक गया। हालांकि, इसकी वजह क्या रही, इसका पता नहीं चल सका। सूत्रों की मानें तो मौके से एक हथौड़ी भी मिली है। माना जा रहा है कि हत्या में इसी का इस्तेमाल किया गया।
एसएसपी, सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि तीनों शव भीतर के कमरे में पाए गए। महिला व उसके बेटे की लाश जमीन पर रक्तरंजित हालत में मिली जबकि, फॉलोवर का शव फंदे पर लटका हुआ था। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। बगल में ही एक मिनी टूलबॉक्स भी पड़ा था। जांच पड़ताल की जा रही है।