{"_id":"5d93aef28ebc3e0178341fd3","slug":"mahatma-gandhi-allahabad-news-ald2564686147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध विद्रोहों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध विद्रोहों को किया याद
विज्ञापन
Mahatma Gandhi
- फोटो : CITY DESK
संग्रहालय में ‘स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों का योगदान’ विषयक परिचर्चा
प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय में मंगलवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर प्रो केडी शर्मा मेरठ ने ब्रिटिश हुकूमत के दौरान हुए प्रमुख विद्रोहों पर विस्तार से रोशनी डाली। ‘स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों का योगदान’ विषयक परिचर्चा में उन्होंने 1857 की क्रांति से पहले की गतिविधियों का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि 1857 से पहले भी भारत में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध छोटे बड़े लगभग 100 विद्रोह हो चुके थे। उन्होंने चित्तूर की रानी चिनप्पा के साथ ही टीटूमीर के विद्रोह, कूका, कोल, संथाल व नील विद्रोह की चर्चा की। प्रो शर्मा ने देश के साथ ही विदेशों से विशेषकर अमेरिका, ब्रिटेन, रूस से क्रांतिकारी गतिविधियों को धार देने वाले लाला हरदयाल जैसे क्रांतिवीरों को याद किया। चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू को भी नमन किया। संग्रहालय के निदेशक डॉ सुनील गुप्ता ने जंगे आजादी में क्रांतिकारियों के योगदान पर चर्चा की। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ ओए वानखेडे ने किया। इस अवसर पर डॉ रंजन शुक्ल, डॉ प्रभाकर पांडेय, हसन नकवी उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रो अली अहमद फातमी ने किया।