फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahanirvani Akhara Secretary says not ban on Nithyananda unless allegations are proved

महामंडलेश्वर नित्यानंद के लिए अखाड़े के दरवाजे खुले, सचिव बोले- आरोप सिद्ध न होने तक प्रतिबंध नहीं

Thu, 03 Jan 2019 11:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Jan 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mahanirvani Akhara Secretary says not ban on Nithyananda unless allegations are proved
महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी नित्यानंद - फोटो : अमर उजाला

बंगलूरू के विवादित योग गुरु और महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी नित्यानंद को कुंभ में प्रवेश से नहीं रोका जाएगा। वह चाहें तो शाही स्नान के साथ ही अपने अखाड़े में शिविर भी लगा सकते हैं। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी नित्यानंद के अपराधिक रिकार्ड का हवाला देते हुए उनको कुंभ में भूमि सुविधा देने पर रोक लगाने संबंधी पत्र महानिर्वाणी अखाड़े को भेजा है। जबकि, महानिर्वाणी अखाड़े ने आरोप सिद्ध न होने तक उन पर किसी तरह का प्रतिबंध न लगाने की बात कही है। इस अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि, यह स्वामी नित्यानंद पर निर्भर करता है कि वह कुंभ में आएंगे या नहीं। उनकी ओर से अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अगर वो आएंगे तो उनके लिए अखाड़े के दरवाजे बंद नहीं होंगे।

विज्ञापन


तमिल अभिनेत्री के साथ सेक्स स्कैंडल से जुड़ी सीडी मामले को लेकर बीते 2010 में विवादों में फंसे नित्यानंद को इस कुंभ में मेला प्रशासन ने भूमि सुविधा देने पर रोक लगा दी है। भूमि आवंटन रोकेजाने केबाद बीते दिनों महानिर्वाणी अखाड़े की शाही पेशवाई में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था। कुंभ मेला प्रशासन ने उनको भूमि सुविधा न देने संबंधी आदेश की प्रति महानिर्वाणी अखाड़े के अध्यक्ष व सचिव को भेजी है।
विज्ञापन


इस बीच महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रवींद्र पुरी ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में कहा कि नित्यानंद को बेवजह विवाद में घसीटा जा रहा है। उन पर लगे आरोपों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। इसी वजह से अभी तक अखाड़े की ओर से उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वह महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं और बने रहेंगे। कुंभ में आने पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि के अनुसार नित्यानंद महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं। कुंभ में उनको बसाने का फैसला महानिर्वाणी अखाड़ा ही करेगा। रही बात उन पर प्रतिबंध लगाने की तो अभी ऐसी कोई बात नहीं है। कुंभ में आने पर अखाड़े की ओर से उनको सुविधाएं दी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed