Mahakumbh : संगम नोज पर हर घंटे दो लाख लोग कर सकेंगे स्नान, ड्रेजिंग के बाद दो हेक्टेयर में विकसित किए गए घाट
संगम नोज पर ही हर घंटे दो लाख श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। वहां ड्रेजिंग के बाद दो हेक्टेयर में स्नान घाट एवं सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया गया है। 2019 में संगम नोज की क्षमता 50 हजार श्रद्धालु प्रति घंटा स्नान की थी।
विस्तार
संगम नोज पर ही हर घंटे दो लाख श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। वहां ड्रेजिंग के बाद दो हेक्टेयर में स्नान घाट एवं सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया गया है। 2019 में संगम नोज की क्षमता 50 हजार श्रद्धालु प्रति घंटा स्नान की थी। इस तरह इसमें तीन गुना से ज्यादा की वृद्धि की गई है। अफसरों के अनुसार 2019 से नदी लगातार अपने दाएं किनारे को पकड़ कर चलती थी। इसके करण दो हेक्टेयर से ज्यादा भूमि नदी में समाहित हो गई थी। इसको चार ड्रेजर मशीनों के माध्यम से हासिल की गई। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार सिंह के अनुसार संगम से शास्त्री ब्रिज के बीच स्नान एवं सर्कुलेटिंग एरिया के रूप में 26 हेक्टेयर विकसित किया गया। इसके लिए 85 दिनों तक तीन शिफ्ट में काम हुआ और हर शिफ्ट में 25 श्रमिक लगे रहे। इस दौरान सात लाख घन मीटर सिल्ट निकाला गया।
पौष पूर्णिमा व मकर संक्रांति में सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन चक्रव्यूह
महाकुंभ में पौष पूर्णिमा व मकर संक्रांति के स्नान को देखते हुए पुलिस की ओर से ऑपेरशन चक्रव्यूह की शुुरुआत की गई है। इसके तहत प्रयागराज की ओर जाने वाले सात अंतरजनपदीय मार्गाें पर अभेद सुरक्षा घेरा बनाया गया है। इसके अलावा जनपदीय इंट्री प्वाइंटों से लेकर मेले में प्रवेश तक सात स्तरों पर चेकिंग भी शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कमिश्नरेट व मेला पुलिस के साथ ही प्रयागराज से सटे सभी जनपदाें की पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अफसरों ने बताया कि इसके तहत प्रयागराज जनपद के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। प्रयागराज को जोड़ने वाले सात मार्गों व उन पर स्थित आठ जनपदों से आने जाने वालों की चेकिंग व फ्रिस्किंग के लिए कुली 102 मोर्चे बनाए गए हैं। इन मार्गाें पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कुल 1026 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। खास बात यह है कि इनमें केंद्रीय सशस्त्र सीमा बल(सीएपीएफ) की 11 व पीएसी की 15 कंपनियों को भी मुस्तैद किया गया है।
जल मार्ग पर भी चेकपोस्ट
अंतरजनपदीय प्रवेश मार्गों के साथ ही जल मार्ग की भी सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है। यहां एक कंपनी व दो प्लाटून पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। स्पीड बोट पर तैनात यह जवान जल मार्ग से किसी भी अवांछित व्यक्ति के प्रवेश को प्रतिबंधित करना सुनिश्चित करेंगे।
15 ड्रोन कैमरों के जरिए नभ से निगरानी
शहर के साथ ही मेला क्षेत्र में बनाए गए सुरक्षा मोर्चे, लांग रेंज असलहे से लैस जवान मुस्तैद