फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh Suspect named Muslim caught outside Yeti Narasimhanand's chamber, handed over to police

Mahakumbh : यति नरसिंहानंद के कक्ष के बाहर पकड़ा गया मुस्लिम नाम का संदिग्ध, पुलिस के हवाले किया गया

Tue, 14 Jan 2025 05:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Jan 2025 05:08 PM IST
सार

यति नरसिंहानंद सेक्टर 20 स्थित दूधेश्वर नाथ मठ में ठहरे आए हैं। वह आठ जनवरी को मेले में पहुंचे थे। उनकी जनसंपर्क अधिकारी डॉ. उदिता ने बताया कि सोमवार रात स्वामी जी अपने कक्ष में विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक उनके कक्ष के बाहर तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Mahakumbh Suspect named Muslim caught outside Yeti Narasimhanand's chamber, handed over to police
स्वामी यति नरसिंहानंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जूना अखाड़े के स्वामी यति नरसिंहानंद के कक्ष के बाहर सोमवार देर रात संदिग्ध युवक पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने खुद को मुस्लिम बताया। अनुयायियाें ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही।

विज्ञापन


यति नरसिंहानंद सेक्टर 20 स्थित दूधेश्वर नाथ मठ में ठहरे आए हैं। वह आठ जनवरी को मेले में पहुंचे थे। उनकी जनसंपर्क अधिकारी डॉ. उदिता ने बताया कि सोमवार रात स्वामी जी अपने कक्ष में विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक उनके कक्ष के बाहर तक पहुंच गया।
विज्ञापन


मठ में मौजूद सेवादारों की नजर पड़ी तो उन्होंने उससे पूछताछ की। इस पर वह घबरा गया। यह तक नहीं बता पाया कि वह किससे मिलने आया है। यह भी कहा कि उसका नाम आयुष है। हालांकि जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम अयूब और खुद को जनपद एटा का रहने वाला बताया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. उदिता ने यह भी बताया कि स्वामी जी की सुरक्षा के लिए एक दिन पहले ही उन्होंने डीआईजी मेला वैभव कृष्ण को पत्र दिया है। हालांकि अब तक उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई। उधर इस मामले में पुलिस अफसरों से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed