फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Religious flag installed on the sand amid chants of Har Har Mahadev, rituals begin

Mahakumbh : हर-हर महादेव के जयकारे के बीच रेती पर स्थापित की गई निरंजनी अखाड़े की धर्म ध्वजा, अनुष्ठान शुरू

Mon, 30 Dec 2024 06:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Dec 2024 06:35 PM IST
सार

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी अखाड़े ने सोमवार को हर हर महादेव के जयकारे के साथ महाकुंभ क्षेत्र में अखाड़े की आन बान और शान 52 फिट ऊंची गेरूआ धर्मध्वजा स्थापित कर दी।

विज्ञापन
Mahakumbh: Religious flag installed on the sand amid chants of Har Har Mahadev, rituals begin
संगम की रेती पर धर्म ध्वजा स्थापित करते निरंजनी अखाड़े के संत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी अखाड़े ने सोमवार को हर हर महादेव के जयकारे के साथ महाकुंभ क्षेत्र में अखाड़े की आन बान और शान 52 फिट ऊंची गेरूआ धर्मध्वजा स्थापित कर दी। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े से जुड़े संत महात्माओं ने बैंड बाजा की भक्तिमय धुनों के बीच धर्मध्वजा का विधि पूर्वक मोरपंख, रुद्राक्ष की माला, तिलक, चंदन के साथ ही रोली आदि से पूजन किया गया। इसके बाद संतों ने हर हर महादेव के जयघोष किया।

विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद संतो ने बताया कि श्री पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी अखाडे़  की स्थापना 726 ईस्वी में गुजरात के मांडवी में हुई थी। इस अखाड़े का पूरा नाम श्री पंचायती तपोनिधि निरंजनी अखाड़ा  है। इस अखाड़े का प्रमुख आश्रम हरिद्वार के मायापुर में  है। इस अखाड़े से जुड़े आश्रम उज्जैन, हरिद्वार, त्रयंबकेश्वर और उदयपुर में भी हैं। जूना अखाड़े के बाद सबसे शक्तिशाली अखाड़ा निरंजनी अखाड़े को माना जाता है। इस अवसर श्री बड़े हनुमान मंदिर के महंत बलबीर गिरि, स्वामी आदि योगी, श्रीमहंत धर्मेंद्र दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed