फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Reflective river line will prevent accidents at Sangam, barricading will be made from thermoplastic

Mahakumbh : संगम में हादसे रोकेगी रिफलेक्टिव रीवर लाइन, थर्मोप्लास्टिक फ्लोटिंग बॉक्स से बनेगी बैरिकेडिंग

Sun, 10 Nov 2024 05:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 05:20 PM IST
सार

यह नाव की सवारी करने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने में मददगार साबित होगी। अफसर बताते हैं कि यह लाइन घाट से संगम तक जाने और वापसी करने वाली नावों को अलग-अलग लेन में परिचालन करने के लिए सहायक होगी। इसे थर्मोप्लास्टिक फ्लोटिंग बॉक्स से बनाया जाता है।

विज्ञापन
Mahakumbh: Reflective river line will prevent accidents at Sangam, barricading will be made from thermoplastic
संगम प्रयागराज - फोटो : adobe Stock

विस्तार

थल और नभ के साथ ही इस बार महाकुंभ में जल के भीतर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत नावों के संचालन के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए सरस्वती घाट के सामने से संगम तक दो किमी लंबी रिफलेक्टिव रीवर लाइन बनाई जाएगी।

विज्ञापन

यह नाव की सवारी करने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने में मददगार साबित होगी। अफसर बताते हैं कि यह लाइन घाट से संगम तक जाने और वापसी करने वाली नावों को अलग-अलग लेन में परिचालन करने के लिए सहायक होगी। इसे थर्मोप्लास्टिक फ्लोटिंग बॉक्स से बनाया जाता है।

विज्ञापन

यह बॉक्स पानी में तैरते रहते हैं। इन पर सोलर लैंप भी लगे होंगे। यह रोशनी कम होने पर यह स्वत: ही रोशनी पैदा करेंगे। इससे कोहरे या कम राेशनी होने पर नाविकों को यह लाइन देख पाने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ के दौरान काफी श्रद्धालु नाव से संगम तक जाते हैं। इसके अलावा बहुत से श्रद्धालु नौकायन भी करते हैं। इस दौरान सैकड़ों नाव चलती है। जल पुलिस प्रभारी जनार्दन साहनी ने बताया कि कोहरा और कम रोशनी की वजह नावों के टकराने से हादसे की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए रिफलेक्टिव रीवर लाइन बनाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इसकी तैयारी शुरू की जाएगी।

Trending Videos

12 किमी की डीप वाटर बैरिकेडिंग

स्नान के दौरान होने वाले हादसों को राेकने के लिए इस बार भी डीप वाटर बैरिकेडिंग कराई जाएगी, हालांकि इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। महाकुंभ में 12 किमी के क्षेत्र में स्नान घाटों पर नदी में डीप वाटर बैरिकेडिंग होगी। बैरिकेडिंग के नीचे जाल भी लगाया जाएगा।

जेट स्की से श्रद्धालुओं को तुरंत मिलेगी मदद

जल पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 25 जेट स्की भी मंगवाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें एक साथ तीन लोग बैठ सकेंगे। छोटी मोटर बोट जैसी जेट स्की 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इससे नदी में हादसे की स्थिति में पीड़ित तक तुरंत मदद पहुंचाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed