फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Ramta Panch of Juna Akhara reached Sangamnagari to enter the city with the deity, received a warm w

Mahakumbh : देवता के साथ नगर प्रवेश के लिए संगमनगरी पहुंचे जूना अखाड़े के रमता पंच, दिव्य कुंभ का फूंका बिगुल

Thu, 17 Oct 2024 12:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 12:34 PM IST
सार

अफसरों की मौजूदगी में अखाड़े के रमता पंच, पंच परमेश्वर के महंत के अलावा चारों मढि़यों के प्रमुखों ने दिव्य, भव्य और नव्य महाकुंभ का बिगुल फूंक दिया। अंदावा के पास रामपुर में जूना अखाड़े के हनुमान मंदिर परिसर में मेला प्रशासन की ओर से साधु-संतों की भव्य अगवानी की गई।

विज्ञापन
Mahakumbh: Ramta Panch of Juna Akhara reached Sangamnagari to enter the city with the deity, received a warm w
महाकुंभ के मद्देनजर संगमनगरी पहुंचे जूना अखाड़े के पंच। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ-2025 में संगम की रेती पर विराजमान होने के लिए 13 अखाड़ों में सबसे बड़े पंच दशनाम जूना अखाड़े के देवता बुधवार को रमता पंच संग पहुंच गए। इसी के साथ अफसरों की मौजूदगी में अखाड़े के रमता पंच, पंच परमेश्वर के महंत के अलावा चारों मढि़यों के प्रमुखों ने दिव्य, भव्य और नव्य महाकुंभ का बिगुल फूंक दिया। अंदावा के पास रामपुर में जूना अखाड़े के हनुमान मंदिर परिसर में मेला प्रशासन की ओर से साधु-संतों की भव्य अगवानी की गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शरद पूर्णिमा पर महाकुंभ में देवता के नगर प्रवेश के लिए मेला प्रशासन की मौजूदगी में सविधि पूजन होगा। तीन नवंबर के जूना अखाड़े का नगर प्रवेश होना है। महाकुंभ में नगर प्रवेश के लिए जूना अखाड़े के संन्यासियों के पहुंचने का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया। देर शाम तक अखाड़े के संन्यासियों के डेरे अंदावा के पास रामपुर में लगते रहे।

विज्ञापन

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत प्रेम गिरि के अलावा मोहन भारती, महंत कलंदर गिरि, महंत महेश पुरी संतों के जत्थे के साथ रामपुर में अखाड़े के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर पहुंचे। वहां देवता के साथ अखाड़े के रमता पंच और पंच परमेश्वर के महंतों ने भी पड़ाव डाला।

अखाड़े के प्रमुख संतों-महंतों की अगवानी एडीएम कुंभ मेला विवेक चतुर्वेदी और नायब तहसीलदार शिवशंकर पटेल के साथ कई अफसरों ने की। हनुमान मंदिर परिसर में मेला प्रशासन की ओर से लगाए गए भव्य शिविर में संतों ने पड़ाव डाला। पंच परमेश्वर और रमता पंच की मौजूदगी में संतों ने महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा भी की। इस दौरान अफसरों ने माल्यार्पण के बाद तैयारियों के बारे में संतों को अवगत कराया। बृहस्पतिवार को शुभ मुहूर्त में दिन के 11:40 बजे से मेला प्रशासन की मौजूदगी मे महाकुंभ के लिए जूना अखाड़े का भव्य पूजन होगा।

विज्ञापन

सुसज्जित रथों-बग्घियों सेे तीन नवंबर को नगर प्रवेश करेगा जूना अखाड़ा

जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि ने बुधवार की देर शाम नगर प्रवेश की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अखाड़े के प्रमुख संत देवता के साथ महाकुंभ में प्रवेश के लिए पहुंच गए हैं। तीन नवंबर को सुसज्जित रथों, वाहनों के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश होगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नगर प्रवेश में देश भर से अखाड़े के संन्यासी हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed