फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Actress Esha Gupta took a dip in Sangam, reached Mahakumbh with her mother.

Esha Gupta In Mahakumbh:: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने संगम में लगाई डुबकी, मां के साथ पहुंचीं महाकुंभ

Fri, 07 Feb 2025 02:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 02:34 PM IST
सार

 Esha Gupta : फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने गुरुवार को संगम में डुबकी लगाई। वह अपनी मां के साथ प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने यहां की व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की सराहना की। कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। 

विज्ञापन
Mahakumbh: Actress Esha Gupta took a dip in Sangam, reached Mahakumbh with her mother.
अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Mahakumbh Mela: फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने गुरुवार को संगम में डुबकी लगाई। वह अपनी मां के साथ प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने यहां की व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की सराहना की। कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां यूपी सरकार ने काफी अच्छी व्यवस्था की है। मैंने सोशल मीडिया पर एक रील देखी थी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला खो गई थी। हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि यहां इतनी भीड़ होती है कि लोग यहां आकर खो जाते हैं। मगर सरकार ने इतनी अच्छी व्यवस्था की है कि जो खोए, वे फिर से अपने परिवार को मिल गए।”

विज्ञापन

आस्था, अध्यात्म एवं सनातन परम्पराओं के विराट समागम एवं विश्व के सबसे बड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन महाकुम्भ में सम्मिलित होने के लिए संगम नगरी प्रयागराज पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता, उनकी माता सामाजिक कार्यकर्ता रेखा गुप्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय का नन्दी सेवा संस्थान के शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने स्वागत और अभिनन्दन किया।

विज्ञापन

सभी अतिथिगण महाकुंभ की भव्यता, दिव्यता एवं वैभव से काफी प्रभावित थे। जिन्होंने तीर्थराज प्रयागराज की महिमा को प्रणाम किया। अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने विश्व के इस सबसे बड़े आयोजन में व्यवस्था के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की सराहना करते हुए युवाओं को खास संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, “आप किसी भी धर्म से होंं, बस खुद को लेकर ईमानदार रहें। विदेश से भी लोग यहां स्नान के लिए आ रहे हैं, तो आप भी आइए।”

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahakumbh: Actress Esha Gupta took a dip in Sangam, reached Mahakumbh with her mother.
अभिनेत्री ईशा गुप्ता का मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला।

कई सेलिब्रेटी और अभिनेता संगम में कर चुके हैं स्नान

वेब सीरीज ‘आश्रम’ फेम अभिनेत्री ईशा गुप्ता से जब पूछा गया कि फिल्मी हस्तियां भी महाकुंभ में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं तो क्या यह केवल एक ट्रेंड हैं? इस पर उन्होंने कहा, “ एक्टर्स का काम एक्टिंग करना है न कि दूसरों पर कमेंट करना। मैं यहां एक भारतीय व सनातनी की हैसियत से आई हूं, तो यही कहूंगी कि आप भी यहां आइए।”

अभिनेत्री ईशा गुप्ता से पहले पूनम पांडे, किटू गिडवानी, फिल्म निर्माता कबीर खान, कॉमेडियन-अभिनेता सुनील ग्रोवर, गायक-अभिनेता गुरु रंधावा, अविनाश तिवारी, अनुपम खेर, भाग्यश्री, रेमो डिसूजा, सिद्धार्थ निगम, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, तनीषा मुखर्जी, ममता कुलकर्णी समेत कई मशहूर हस्तियां महाकुंभ में पहुंच चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed