फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025: Tent city will be built on 100 hectares in Arail, super deluxe cottages will be built

महाकुंभ 2025: अरैल में सौ हेक्टेयर में बसेगी टेंट सिटी, बनेंगे सुपर डिलक्स कॉटेज

Wed, 13 Dec 2023 12:17 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Dec 2023 12:17 PM IST
सार

पर्यटन विभाग ने नौ प्रकार की निविदाओं के लिए मांगे आवेदन, चयनित एजेंसियों पर होगा टेंट सिटी के निर्माण और प्रबंधन का जिम्मा।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Tent city will be built on 100 hectares in Arail, super deluxe cottages will be built
कुंभ मेला - फोटो : Istock

विस्तार

त्रिवेणी तट पर लगने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियां तेज होने लगी है। तैयारियों में पीछे चल रहे पर्यटन विभाग ने भी रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पर्यटन विभाग की तरफ से महाकुंभ 2025 में बसाए जाने वाले टेंट सिटी के लिए ई निविदा जारी कर दी। विभाग की तरफ से नौ प्रकार की निविदा मांगी गई है। इसके साथ ही निविदा आवेदन में चयनित एजेंसियों पर ही टेंट सिटी के निर्माण के साथ ही उसके प्रबंधन की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन


इसमें करीब 60 दिनों तक दो हजार बेड की व्यवस्था होगी
महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रत्येक विभाग ने कमर कसना शुरू कर दिया है। मेले में देश -विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को ठहराने के साथ ही सुव्यवस्थित तरीके से स्नान, ध्यान के इंतजाम करने की तैयारी है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने अरैल में 100 हेक्टेयर में टेंट सिटी सजाने की तैयारी की है। इसमें करीब 60 दिनों तक दो हजार बेड की व्यवस्था होगी। टेंट सिटी के लिए कुंभ मेला प्राधिकरण अरैल में 100 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराएगा। 
विज्ञापन


पर्यटकों के लिए कई अन्य प्रकार की सुविधाएं
पर्यटन विभाग की तरफ से तैयार कराए जाने वाले टेंट सिटी में विला, सुपर डिलक्स और डिलक्स श्रेणी में अलग-अलग सुविधाएं मिलेंगी। इसमें पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए फूड कोर्ट, वैलनेस सेंटर, यज्ञशाला आदि की भी व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही पर्यटन विभाग महाकुंभ में आने वाले पर्यटकों के लिए कई अन्य प्रकार की सुविधाएं देने की तैयारी में है। जिससे पर्यटकों के लिए यह मेला दिव्य और भव्य होने का अनुभव दे सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पर्यटन विभाग की तरफ से महाकुंभ को लेकर कराए जाने वाले अन्य कार्यों के लिए निविदा की प्रक्रिया तेज करने की तैयारी शुरू कर दी गई। पर्यटन विभाग की तरफ से शहर के विभिन्न मंदिरों के सौदर्यीकरण आदि का कार्य कराया जाना है। जिसको पूरा करने के लिए अक्तूबर 2024 तक का समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed