फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025: Mahakumbh proved to be a boon for the hotel industry, pre-booking of cottages and travels till

Mahakumbh 2025 : होटल इंडस्ट्री के लिए वरदान साबित हुआ महाकुंभ, 26 फरवरी तक कॉटेज और ट्रैवैल्स की प्री बुकिंग

Tue, 18 Feb 2025 04:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 04:48 PM IST
सार

आस्था, आनंद और आध्यात्म के महोत्सव महाकुंभ में अब तक 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ के सभी अमृत स्नान पूरे होने के बाद भी तीर्थराज प्रयागराज में श्रद्धालुओं के आने के उत्साह में कोई कमी नहीं।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025: Mahakumbh proved to be a boon for the hotel industry, pre-booking of cottages and travels till
सोमवार को महाकुंभ में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आस्था, आनंद और आध्यात्म के महोत्सव महाकुंभ में अब तक 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ के सभी अमृत स्नान पूरे होने के बाद भी तीर्थराज प्रयागराज में श्रद्धालुओं के आने के उत्साह में कोई कमी नहीं। प्रतिदिन करोड़ों की संख्या में तीर्थयात्री प्रयागराज में आ रहे हैं और पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं। ऐसे में प्रयागराज के होटल्स, होम स्टे और मेला क्षेत्र में बने लग्जरी कॉटेज 26 फरवरी और उसके बाद की तारीख के लिये भी प्री बुक चल रहे हैं।

विज्ञापन


महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में आने वाले तीर्थयात्रियों से प्रयागराज में होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को 20 से 30 फीसदी का बूस्ट मिला है, जिसमें 5 से 10 फीसदी मुनाफा हुआ है। इसके साथ ही टूर और ट्रैवल एजेंसी भी महाकुम्भ में भारी मुनाफा कमा रही हैं।  
विज्ञापन


प्रयागराज में होटल और रेस्टोरेंट की डिमांड में 20 से 30 फीसदी की वृद्धि 

विश्व में मानवों के सबसे बड़े समागम, महाकुंभ में प्रतिदिन करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं। महाकुंभ में प्रयागराज आने वाले तीर्थयात्रियों आने के क्रम में कोई कमी नहीं है। प्रयागराज के सभी होटल्स, होम स्टे में कमरे के लिए भारी डिमांड आ रही है। प्रयागराज के थ्री स्टार, फोर स्टार होटल से लेकर होम स्टे और लॉज में भी कमरों की भारी डिमांड है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु होटल्स में कमरे बुक करा रहे हैं। यही नहीं मेला क्षेत्र में बने लग्जरी टेंट हाउस भी पूरी तरह बुक हैं। महाकुम्भ में आने वाले तीर्थयात्रियों के कारण प्रयागराज की होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को बूस्ट अप मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज की होटल इंडस्ट्री के लिए महाकुंभ बना वरदान 

प्रयागराज होटल्स एंड रेस्टोरेंट वेलफेयर एसोसियेशन के प्रेसीडेंट हरजिंदर सिंह का कहना है कि महाकुंभ में उम्मीद से अधिक तीर्थयात्री इस साल प्रयागराज आ रहे हैं। हालांकि श्रद्धालुओं की भारी संख्या होने के कारण गेस्ट को होटल तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज की होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री ने 5 से 10 फीसदी मुनाफा कमाया है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से सीएम योगी के मार्गदर्शन में प्रयागराज की सड़कों, तीर्थस्थानों, घाटों का सौंदर्यीकरण और उसका प्रचार-प्रसार हुआ है, इससे न केवल महाकुंभ बल्कि उसके बाद भी प्रयागराज में पर्यटन में भारी वृद्धि होगी। सीएम के प्रयास प्रयागराज में टूरिज्म, होटल, रेस्टोरेंट और टूर एण्ड ट्रैवेल इंडस्ट्री के लिए वरदान साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed