फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh 2025 British had banned the sale of rail and bus tickets during the Kumbh Mela in 1942

Mahakumbh: अंग्रेजों ने 1942 के कुंभ में रेल और बस टिकट की बिक्री पर लगाया था प्रतिबंध, उन्हें था इस बात का डर

Tue, 21 Jan 2025 01:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jan 2025 01:02 AM IST
सार

अंग्रेजों ने वर्ष 1942 के कुंभ में प्रयागराज आने वाले यात्रियों के रेल व बस टिकट विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया था। क्योंकि, उन्हें आशंका थी कि कहीं कुंभ क्षेत्र क्रांति स्थल न बन जाए। फिर भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 British had banned the sale of rail and bus tickets during the Kumbh Mela in 1942
Mahakumbh 2025 - फोटो : PTI

विस्तार

कुंभ केवल आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्व ही नहीं, बल्कि भारत की आजादी में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भाषाविज्ञानी पृथ्वीनाथ पांडेय बताते हैं कि वर्ष 1857 में मुक्ति-मार्ग दिखाने वाले तीर्थपुरोहित ‘प्रयागवाल’ ने क्रांतिकारियों का साथ दिया था।

विज्ञापन


हालांकि, वे सीधे तौर पर युद्ध में शामिल नहीं हुए थे। लेकिन, महारानी लक्ष्मीबाई जब प्रयागराज पहुंचीं थीं, तब एक प्रयागवाल (राजपुरोहित) के घर में उन्होंने शरण ली थी। इसके कारण कुंभ पर्व का भी आजादी की लड़ाई के साथ जुड़ाव हो गया। उन दिनों देश में स्वतंत्रता आंदोलन तेजी में था। वर्ष 1918 में जब महात्मा गांधी कुंभ के अवसर पर प्रयागराज पहुंचे थे, तब उन्होंने संगम में स्नान तो किया ही था, संत-समुदाय संग समागम और तीर्थ यात्रियों के साथ संवाद भी किया था।
विज्ञापन


इससे अंग्रेज सरकार की चिंता बढ़ गई थी। इसके बाद गांधी के ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ अभियान की सुगबुगाहट हो चुकी थी। अंग्रेजों ने वर्ष 1942 के कुंभ में प्रयागराज आने वाले यात्रियों के रेल व बस टिकट विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया था। क्योंकि, उन्हें आशंका थी कि कहीं कुंभ क्षेत्र क्रांति स्थल न बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यहां पहुंचे थे। हालांकि, अंग्रेजों की ओर से कहा गया था कि द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण जापान वहां बमबारी कर सकता है, सो तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए ऐसा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed