फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Maghi Purnima sangam snan 2020

माघी पूर्णिमा पर पुण्य कमाने संगम पहुंचे श्रद्धालु, डुबकी शुरू

Sun, 09 Feb 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Maghi Purnima sangam snan 2020
रविवार को 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान, चहुंदिश जप-तप-ध्यान
विज्ञापन

प्रयागराज। माघ मेला केपांचवें व अंतिम स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर पुण्य की डुबकी तो रविवार को लगेगी, लेकिन शनिवार को ही संगम पर लाखों श्रद्धालु पहुंच गए। शाम चार बजे पूर्णिमा तिथि लगी, लेकिन इससे पूर्व ही संगम पर स्नान-दान आरंभ हो गया। सभी सेक्टरों के मार्गों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेला प्रशासन ने पर्व पर 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने का अनुमान लगाया है।
माघी पूर्णिमा शनिवार की शाम चार बजे ही लग गई थी। ऐसे में सुबह से ही संगम पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने लगा था। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों से लेकर संगम जाने वाली हर सड़क पर लोगों के सिर पर भक्तिभाव की गठरी नजर आने लगी। संगम जाने वाले मार्गों पर लोग दिन भर एक-दूसरे का हाथ थामकर बढ़ते, बिछड़ते और उसी भीड़ में मिलते रहे। हर तरफ माघी पूर्णिमा पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ ही नजर आई। दूर-दराज के इलाकों से आए बड़ी तादाद में श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान के बाद रवानगी भी करते रहे। रात आठ बजे के बाद माघी पूर्णिमा स्नान के लिए आस्थावानों की भीड़ का दबाव बढ़ने लगा। मेलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि अंतिम स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

आठ किमी लंबे संगम के 20 घाटों पर होगा माघी पूर्णिमा का स्नान, सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 174 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए
माघी पूर्णिमा से पहले शनिवार की सुबह त्रिवेणी पांटून पुल बंद कर दिया गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों से श्रद्धालु पुल नंबर चार गंगोली शिवाला की ओर से लंबी दूरी तय कर शहर की ओर निकलने के लिए मजबूर हुए। इस दौरान संगम जाने वाले मार्गों पर काफी देर तक जाम भी रहा रहा। हालांकि शाम को इस पुल पर यातायात चालू हुआ, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर अक्षयवट-सरस्वती कूप में दर्शन बंद
प्रयागराज। माघी पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए शनिवार की शाम मूल अक्षयवट और सरस्वती कूप में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया। भीड़ को देखते हुए रविवार को इन दोनों तीर्थों में भक्त प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed