फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela to be set up in 2100 bighas

2100 बीघे में बसेगा माघ मेला

Sat, 19 Oct 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela to be set up in 2100 bighas
Magh Mela to be set up in 2100 bighas
2100 बीघा में बसेगा मेला
विज्ञापन

0 झूंसी और अरैल की तरफ होगा विस्तार, सेक्टर की संख्या भी पांच से छह करने पर विचार
0 कुंभ के बाद बेहतर सुविधाओं के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में भी बढ़ोतरी की है उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र का इस बार 20 फीसदी अधिक विस्तार होगा। सेक्टर की संख्या भी पांच से बढ़ाकर छह करने पर विचार किया जा रहा है। विस्तार झूंसी की तरफ होगा। माघ मेला का आयोजन 1800 बीघे में होता रहा है। इसके लिए कुल पांच सेक्टर बनाए जाते थे लेकिन, इस बार संख्या बढ़ सकती है।
इस बार आठ सेक्टर में मेले के आयोजन की घोषणा की गई थी, लेकिन बजट आड़े आ गया। इसके बाद पांच ही सेक्टर में मेला बसाने पर सहमति बनी लेकिन, सुविधाओं के चलते स्नानार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। इसलिए मेला प्राधिकरण की पिछली बैठक में 2100 बीघा से अधिक क्षेत्र में मेला बसाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। मेला प्रशासन की ओर से भी इस पर सहमति बन गई है। मेला का विस्तार अरैल तथा झूंसी की तरफ होगा। झूंसी की तरह हुए विस्तार क्षेत्र के लिए एक नया सेक्टर बनाने पर भी विचार किया जा रहा है लेकिन, अभी इस पर निर्णय नहीं हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र ने बताया कि मेला क्षेत्र में विस्तार किया जाएगा मगर, सेक्टर की संख्या बढ़ाने पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। उनका कहना है कि अभी मेला क्षेत्र में पानी भरा है। उसके निकलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि विस्तार किस क्षेत्र में और कितना होगा।
विज्ञापन

000
पांटून पुल की संख्या बढ़ाने की मांग
0 माघ मेला क्षेत्र के विस्तार की तो योजना बनाई गई है लेकिन, पांटून पुल की संख्या पांच ही रहेगी। ऐसे में कल्पवासियों तथा श्रद्धालुओं की समस्या बढ़ सकती है। इसके मद्देनजर प्रयागवाल की ओर से पांटून पुल की संख्या बढ़ाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
माघ मेला में भी शटल बस चलाने की कवायद
0 मेला क्षेत्र से बाढ़ का पानी निकलने के साथ उसे बसाने की कवायद की भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में शुक्रवार हुई बैठक में वाहन पार्किंग तथा यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई। इसमें कुंभ की तरह मेला क्षेत्र के बाहर भी पार्किंग की व्यवस्था तथा शटल बस सेवा शुरू करने पर चर्चा हुई। इस बाबत संबंधित अफसरों से कुंभ तथा पूर्व में माघ मेला के दौरान हुई व्यवस्था का डिटेल मांगा गया। उनसे पार्किंग तथा यातायात व्यवस्था का खाका तैयार करने के लिए भी कहा गया। डीएम तथा अन्य अफसरों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण भी किया। बैठक में एडीएम सिटी अशोक कनौजिया, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed