फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Magh Mela Mouni Swami sitting on hunger strike after stopping Dandvat Parikrama, giving up food and water

Magh Mela : दंडवत परिक्रमा रोकने पर अन्न जल त्यागकर अनशन पर बैठे मौनी स्वामी

Sat, 21 Jan 2023 09:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 09:30 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि प्रशासन के इस कृत्य से संतों का अपमान हुआ है। वीआईपी लोगों को सारी सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन संतों को दंडवत परिक्रमा से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार उनकी परिक्रमा खंडित हुई है। 

विज्ञापन
Magh Mela Mouni Swami sitting on hunger strike after stopping Dandvat Parikrama, giving up food and water
दंडवत परिक्रमा रोके जाने से नाराज मौनी बाबा अनशन पर बैठे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले में मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर शनिवार को राष्ट्र रक्षा के लिए निकाली जाने वाली चक्रवर्ती दंडवत परिक्रमा पर पुलिस ने रोक लगा दी। इस दौरान संतों-भक्तों ने पुलिस से आग्रह किया कि परिक्रमा खंडित न होने दी जाए,लेकिन अनसुनी कर दी गई। परिक्रमा खंडित होने के विरोध में अभय चैतन्य ब्रह्मचारी मौनी बाबा अन्न-जच्त्याग कर अनशन पर बैठ गए। देर रात तक उनका अनशन जारी था।

विज्ञापन






विज्ञापन



सुबह सात बजे बाजे गाजे के साथ महाकाल यज्ञशाला से जैसे ही चक्रवर्ती परिक्रमा निकालने की तैयारी की गई, वहां खाक चौक के सीओ पहुंच गए। पुलिस अफसर का कहना था कि दंडवत करते हुए संगम तक इस यात्रा को निकालने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इस पर मौनी बाबा ने उनको अनुमति पत्र भी दिखाया। उनका कहना था कि पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर परिक्रमा निकाली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब किसी तरह का व्यवधान नहीं आया था। लेकिन, पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। इससे आहत मौनी बाबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर परिक्रम खंडित किए जाने की शिकायत की है। उनका कहना है कि जबतक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक वह महाकाल की पूजा, आरती और दीपदान भ नहीं करेंगे। फिलहाल बाबा के अनशनरत होने की वजह से राष्ट्ररक्षा यज्ञ भी स्थगित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed