फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   magh mela

गुलजार होने लगी संगम की रेती

Sat, 27 Dec 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 27 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
magh mela
तंबुओं की नगरी बसाने आए संतों के पदचाप से संगम की रेती गुलजार है। शिविर निर्माण में व्यस्त हजारों साधुओं द्वारा सुबह, शाम पूजन- अर्चन व भजन से गंगा तट झंकृत हैं। उनका कहना है कि तमाम अव्यवस्थाओं के बीच उन्हें 31 दिसंबर तक काम पूरा करना है। नए साल के साथ बड़े संतों का प्रवेश शिविर में हो जाएगा। पौष पूर्णिमा स्नान के साथ कल्पवास का संकल्प होगा।
विज्ञापन


ज्योतिष एवं द्वारिकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के त्रिवेणी रोड गंगातट स्थित शिविर  शंकरसाधु व शाकंभरी पीठ से आए आचार्य और बटुकों के  घंटा-घड़ियाल से शंखनाद किए जाने से शिविर के आसपास का क्षेत्र गुंजायमान है। शंकर साधु के मुताबिक शंकराचार्य के उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पौष पूर्णिमा को शिविर में प्रवेश करेंगे। शंकराचार्य के मकरसंक्रांति से पहले आने की सूचना है।
विज्ञापन


पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद के शिविर में शिवगंगा आश्रम के व्यवस्थापक रामकैलाश पांडेय व उनके सहयोगी शिविर निर्माण के साथ पूजा अर्चना में व्यस्त हैं। शंकराचार्य का आगमन भले ही मकरसंक्रांति के बाद होगा पर शिविर में पूजा अनुष्ठान प्रवचन की शुरूआत पौष पूर्णिमा से हो जाएगी। खाक चौक स्थित सतुआबाबा संतोषदास, काशी सुमेरूपीठाधीश्वर नरेंदानंद, महावीर मार्ग, काली सड़क, गंगोली शिवाला , संगम अपर, संगम लोअर आदि क्षेत्रों में शिविर निर्माण का कार्य जोरों पर है। शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती के शिविर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। सचिव आचार्य छोटेलाल मिश्रा के अनुसार शिविर में पौष पूर्णिमा से शंकराचार्य का प्रवचन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed