{"_id":"7369562231a90a662f13117703c521e6","slug":"magh-mela-1-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला क्षेत्र से मिलेंगे आरक्षित, अनारक्षित टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला क्षेत्र से मिलेंगे आरक्षित, अनारक्षित टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
माघ मेला क्षेत्र में पहुंचने वाले स्नानार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे पूछताछ काउंटर, रिजर्वेशन और अनारक्षित टिकट काउंटर भी खोलेगा। परेड में यात्रियों को ट्रेनों से जुड़ी पूरी जानकारी भी मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही मेला प्रशासन के लाउड स्पीकर से भी यात्रियों को दिशावार ट्रेनों के स्टेशन बताए जाएंगे।
दूसरी ओर इलाहाबाद जंक्शन पर सिविल लाइंस सरकुलेटिंग एरिया से प्रवेश करने वाले यात्रियों को इस बार राहत देने की तैयारी की है। इस बार स्नान पर्व और उसके एक दिन बाद ही सिविल लाइंस से प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। पिछले साल पूरे मेला अवधि में रोक लगने से शहरियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों के विरोध पर बाद में सिविल लाइंस साइड के रास्तों को खोला गया। रेलवे प्रशासन ने तय किया है कि मेला अवधि के दौरान छिवकी, नैनी, प्रयाग और रामबाग रेलवे स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।