फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Made a murderous attack on medical staff at Kaushambi district hospital

कौशाम्बी के जिला अस्पताल में मेडिकल स्टाफ पर जानलेवा हमला

Mon, 08 Mar 2021 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Mar 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Made a murderous attack on medical staff at Kaushambi district hospital
क्राइम
जिला अस्पताल के न्यू सिक बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड में नियुक्त चिकित्सक पर सोमवार सुबह दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे स्टाफ को भी आरोपियों ने पीटा। शोरगुल सुन अस्पताल का अन्य स्टाफ व तीमारदार दौड़े तो हमलावर चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के विरोध में दोपहर 12 बजे के बाद सभी चिकित्सकों ने ओपीडी बंद कर दी। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के एसएनसीयू में संविदा पर कार्यरत डॉ. निखिल धवन की ड्यूटी है। रोज की तरह सोमवार सुबह भी वह वार्ड में भर्ती बच्चों की देखरेख कर रहे थे। करीब 12 बजे दो लोग एक आशा कार्यकर्ता के साथ वार्ड में पहुंचे और चिकित्सक से मारपीट करने लगे। इस बीच स्टाफ नर्स आनंद प्रकाश, मीनाक्षी व गार्ड बृजेश कुमार ने बीचबचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन


शोरगुल होने पर अस्पताल के अन्य स्टाफ व तीमारदार दौड़े तो हमलावर चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के विरोध में चिकित्सकों ने सुबह 12 बजे के बाद ओपीडी ठप कर दी। सीएमएस डॉ. दीपक सेठ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मंझनपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर मनीष पांडेय ने बताया कि चिकित्सक ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed