फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Acquittal in a criminal case is not grounds for setting aside dismissal; GRP constable denied relief.

हाईकोर्ट : आपराधिक मुकदमे में बरी होना बर्खास्तगी रद्द करने का आधार नहीं , जीआरपी सिपाही को नहीं मिली राहत

Thu, 03 Sep 2026 03:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Sep 2026 03:39 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि आपराधिक मुकदमे में कर्मचारी के बरी होने मात्र से विभागीय जांच में साबित कदाचार और उसके आधार पर की गई बर्खास्तगी स्वतः समाप्त नहीं हो जाती। आपराधिक मुकदमे और विभागीय कार्यवाही दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं।

विज्ञापन
Acquittal in a criminal case is not grounds for setting aside dismissal; GRP constable denied relief.
अदालत का आदेश - फोटो : istock

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि आपराधिक मुकदमे में कर्मचारी के बरी होने मात्र से विभागीय जांच में साबित कदाचार और उसके आधार पर की गई बर्खास्तगी स्वतः समाप्त नहीं हो जाती। आपराधिक मुकदमे और विभागीय कार्यवाही दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। दोनों में साक्ष्य के मूल्यांकन और प्रमाण के मानक भी अलग होते हैं।

विज्ञापन


इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता की एकल पीठ ने मुरादाबाद में तैनात रहे कांस्टेबल करमवीर सिंह राठी की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने सभी की सेवा समाप्ति, अपील और पुनरीक्षण में पारित आदेशों में हस्तक्षेप करने से इन्कार करते हुए उनकी बर्खास्तगी बरकरार रखी।
विज्ञापन


याची नौ जून 2013 को बड़वाल थाने में तैनात था। आरोप लगा कि सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में उसने यात्रियों से मारपीट की और रुपये छीने। इस संबंध में सीतापुर के जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद उसे निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय जांच में नशे में होने, अनुशासनहीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही, यात्रियों से दुर्व्यवहार और आपराधिक मामले की जानकारी विभाग को न देने और जेल से रिहा होने के बाद अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप भी लगाए गए। जांच अधिकारी ने आरोप सिद्ध पाए थे। इसके आधार पर उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

इस बीच आपराधिक मुकदमे में याची को सात नवंबर 2015 को बरी कर दिया गया। याची ने इसी आधार पर विभागीय कार्रवाई रद्द करने की मांग की। हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला दिया। कहा कि विभागीय जांच में दोष सिद्ध करने के लिए संभावनाओं की प्रबलता का मानक लागू होता है, जबकि आपराधिक मुकदमे में आरोप संदेह से परे साबित करना होता है।


कोर्ट ने पाया कि विभागीय जांच में गवाहों ने याची के खिलाफ बयान दिए थे। इसके अलावा आपराधिक मुकदमे के अतिरिक्त विभागीय जांच में आपराधिक मामले की सूचना न देना और अनधिकृत अनुपस्थिति जैसे आरोप भी थे। इसलिए आपराधिक अदालत के फैसले के आधार पर विभागीय जांच के निष्कर्षों को पलटने का कोई आधार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed