फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LT Grade result

साथ में परीक्षा देने के बाद भी हो जाएंगे जूनियर

Fri, 06 Dec 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
LT Grade result
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में दो विषयों के चयनितों को होगा नुकसान
विज्ञापन

हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट के लिए करना होगा इंतजार
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में चार लाख अभ्यर्थी एक साथ शामिल हुए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 15 में से 13 विषयों के अंतिम चयन परिणाम भी जारी कर दिए, लेकिन दो विषयों का रिजल्ट फंसा हुआ है। बाकी 13 विषयों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति भी जल्द मिल जाएगी। ऐसे में जिन दो विषयों के रिजल्ट नहीं आए हैं, उनके अभ्यर्थी नियुक्ति देर से होने के कारण अपने साथियों से जूनियर हो जाएंगे और उनके वेतन, प्रमोशन पर भी असर पड़ेगा।
एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल 29 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। सबसे अधिक 3287 पद हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय में हैं, जो कुल पदों का तकरीबन 30 फीसदी है और इन्हीं दो विषयों का रिजल्ट विवाद में फंसा है। बुधवार को अभ्यर्थियों से मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार यह स्पष्ट का चुके हैं कि केस डायरी मिलने पर उसका परीक्षण होगा और इसके बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा, जबकि बाकी 13 विषयों के चयनितों की नियुक्ति 24 दिसंबर के बाद निदेशालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

वार्ता के बाद यह संकेत मिल गए हैं कि आयोग हिंदी और सामाजिक विज्ञान का अंतिम चयन परिणाम जारी करने में लंबा समय ले सकता है। ऐसा हुआ तो 13 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों को तो नियुक्ति मिल जाएगी, लेकिन हिंदी और सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थियों को इसके लिए इंतजार करना होगा। आयोग अब भी इन दो विषयों का रिजल्द जारी करेगा, उसके बाद ही चयनितों के अभिलेखों का सत्यापन कराया जाएगा और शासन को नियुक्ति की संस्तुति भेजी जाएगी। विलंब से नियुक्ति मिलने पर हिंदी और सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थी अपने साथ अन्य विषयों की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से जूनियर हो जाएंगे और वेतन, प्रमोशन आदि पर इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed