रिश्ते में भाई-बहन प्रेमी प्रेमिका ने पाबंदी लगने पर खाया जहर, हालत नाजुक
सैनी कोतवाली क्षेत्र के परसीपुर गांव निवासी पंचम कुमार फुफेरी बहन लगने वाली एक युवती से प्रेम करता था। दोनों काफी समय से एक दूसरे से मिलते जुलते थे। जानकारी होने पर परिजनों ने उऩके मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी। परिजनों का कहना था कि इस रिश्ते से उनकी समाज में प्रतिष्ठा धूमिल होगी। परिजनों के आक्रोश के कारण दोनों परेशान हो गए। इसी बीच मौका पाकर दोनों भाग निकले और मंगलवार को सिराथू पहुंचकर बाजार के एक कालोनी में जहरीला पदार्थ निगल लिया।
दोनों को बेहाल देख आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।