फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Love wins after taking picture of lover's house for 10 hours, daughter-in-law takes it away

Prayagraj News: 10 घंटे प्रेमी के घर धरने के बाद प्यार की जीत, बहू मानकर ले गए

Sun, 01 Oct 2023 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 01 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Love wins after taking picture of lover's house for 10 hours, daughter-in-law takes it away
शीशगढ़। प्रेमी के घर पीलीभीत की युवती का पूरी रात धरना रंग लाया। 10 घंटे बाद प्रेमी के घरवाले उसे बहू स्वीकारने के लिए राजी हो गए। उन्होंने पुलिस के समक्ष बेटे के साथ सात फेरे कराने का वादा किया और घर ले आए।
विज्ञापन

पीलीभीत की युवती का शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ कॉलेज के समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। हालांकि, युवक अब भी पढ़ाई कर रहा है लेकिन दोनों अब बालिग हैं। चार महीने पहले शादी के सपने लेकर युवती प्रेमी के घर पहुंची थी। तब प्रेमी के इन्कार करने से आहत युवती ने गांव के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर ग्राम प्रधान ने उसे बहेड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

अब उसकी हालत ठीक हो गई तो वह शुक्रवार रात 11 बजे फिर प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। यह देख युवक रात में ही घर से भाग गया मगर युवती वहां डटी रही। युवक के परिजन रातभर उसकी निगरानी करते रहे। शनिवार सुबह गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिसकर्मी उसे व युवक के घरवालों को थाने ले आए। थाने में भी युवती शादी की जिद पर अड़ी रही लेकिन युवक की रजामंदी न होने के कारण उसके घरवाले चुप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने परिवार पर कार्रवाई करने की बात कही तो वे शादी के लिए मान गए। युवती की सहमति पर उसे युवक के घर भेज दिया गया। प्रभारी इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने बताया कि युवती के परिजनों से संपर्क किया गया था लेकिन वे नहीं आए। दोनों के बीच शादी का लिखित समझौता हो गया है। अगर युवती फिर शिकायत करेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed