फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Losses by begging , now dear ones

गुहार लगाकर हारे, अब अपनों के सहारे

Sat, 31 Jan 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sat, 31 Jan 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद में जुटी सरकार, शासन और प्रशासन के लिए इससे शर्मनाक क्या होगा कि उसी शहर के नागरिकों को चंदा इकट्ठा कर अपने पैसे से सड़क बनवानी पड़ रही है। ऐसी ही एक सड़क शास्त्री नगर में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने है, जहां रहने वाले सैकड़ों परिवार नगर निगम और जल संस्थान को नियमित रूप से हाउस टैक्स एवं वाटर टैक्स सिर्फ इसलिए दे रहे हैं ताकि उन्हें सड़क, सीवर, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन


तकरीबन चार सौ मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 25 वर्ष पहले हुआ था। वर्तमान में सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और नाली भी गायब है। महापौर, पार्षद सहित नगर निगम के अफसरों से गुहार लगाकर हार चुके स्थानीय लोग अब इस सड़क के करीब 150 मीटर हिस्से का निर्माण खुद करा रहे हैं। इसके लिए लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया है। बुधवार से वहां सड़क बनाने का काम शुरू हुआ। लोग खुद भी काम में हाथ बंटा रहे हैं।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने की तकरीबन 20 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण आखिरी बार 1988-89 में हुआ। तब से लेकर आज तक नगर निगम ने इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया। खस्ताहाल सड़क पर बने गड्ढों में गंदा पानी भरा रहता है। सीवर लाइन भी नहीं है। सड़क पर हर वक्त जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। गंदा पानी अक्सर घरों में भर जाता है। सड़क के निर्माण के लिए लोगों ने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और क्षेत्रीय पार्षद से गुहार लगाई। नगर निगम प्रशासन को कई बार पत्र लिखा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। थक हारकर लोगों ने खुद सड़क बनाने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा खराब 150 मीटर सड़क और नाली के निर्माण के लिए समाजसेवी रिंकू श्रीवास्तव ने पहल की। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को इसके लिए तैयार किया। इसके बाद सीमा कपूर, शिवपति, पुष्पा श्रीवास्तव, विजय दुबे आदि ने चंदा इकट्ठ किया। सड़क  का डामरीकरण कराने में खर्च ज्यादा था सो लोगों ने ईंट से खड़ंजा बिछवाने का निर्णय लिया। इस पर एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। लोगों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दो से तीन हजार रुपये चंदा दिया। 70 हजार रुपये चंदा एकत्र होने के साथ बुधवार को वहां काम शुरू करा दिया गया।  

शास्त्री नगर में सरस्वती शिशु मंदिर के सामने 150 मीटर सड़क का निर्माण शुरू होने के बाद अन्य लोग भी अब खुद ही बाकी हिस्से के निर्माण की योजना बना रहे हैं। समाजसेवी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 400 मीटर सड़क पूरी तरह खराब है। 150 मीटर की मरम्मत के लिए लोगों ने चंदा एकत्र किया तो आसपास के दूसरे लोग भी अब बाकी सड़क की मरम्मत के लिए चंदा एकत्र करने की योजना बना रहेहैं।

लोकसभा चुनाव में नंद गोपाल गुप्ता नंदी के प्रचार के  लिए महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी शास्त्री नगर गई थीं। उस दौरान यहां के लोगों ने महापौर से सड़क बनवाने की मांग की। उन्होंने आश्वासन भी दिया लेकिन आज तक हुआ कुछ नहीं। इससे यहां के लोगों में नाराजगी है।


स्थानीय लोगों की मानें तो करीब डेढ़ वर्ष पहले नगर निगम के अफसरंों ने इस सड़क का निरीक्षण किया था। तब उम्मीद बंधी थी कि सड़क जल्द बन जाएगी लेकिन निरीक्षण के बाद आज तक काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed