फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   loot in atm

एटीएम के भीतर मारपीटकर लूट लिए 10 हजार रुपये

Tue, 26 Nov 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
loot in atm
एटीएम के भीतर मारपीट कर लूट लिए 10 हजार
विज्ञापन

जार्जटाउन में घटना, घटना के बाद ब्रेजा कार से भागे बदमाश
अल्लापुर के युवक की निकली कार, घटना के वक्त भाई था सवार
प्रयागराज। जार्जटाउन में लाऊदर रोड स्थित एटीएम में अभिषेक मिश्र(25) से पांच अज्ञात बदमाश 10 हजार रुपये लूट ले गए। रुपये निकालते वक्त एटीएम के भीतर ही मारपीट की और फिर रुपये लेकर ब्रेजा कार से भाग निकले। कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने एक आरोपी के अल्लापुर स्थित घर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया लेकिन वह नहीं मिला। देर रात तक मामले में जांच पड़ताल होती रही।
आरटीओ प्रतापगढ़ में तैनात लाउदर रोड निवासी सुरेश मिश्र का बेटा अभिषेक सोमवार दोपहर 1.20 पर स्कैनिंग सेंटर के पास स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में रुपये निकालने पहुंचा। उसका आरोप है कि उसने 10 हजार रुपये निकाले और फिर से रकम निकालने लगा। इसी दौरान तीन लोग एटीएम मेें घुस आए और उसका पिन देखने लगे। विरोध पर रुपये छीनने लगे और हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में उसकी आंख में चोट आई। तब तक बदमाश बाहर ब्रेजा कार में बैठे अपने दो साथियों संग भाग निकले। उसने शोर मचाया तो लोग दौड़े लेकिन आरोपी भाग निकले। सूचना पर भाई पहुंचा और फिर जानकारी पुलिस को दी गई। दिनदहाड़े 10 हजार की लूट की सूचना पर एसपी क्राइम, सीओ कर्नलगंज भी पहुंच गए। भुक्तभोगी के बताने पर चारों तरफ नाकेबंदी कराकर ब्रेजा कारसवारों की तलाश शुरू कर दी गई। उधर भुक्तभोेगी की तहरीर पर पांच अज्ञात पर लूट का मुकदमा लिखा गया। जंाच पड़ताल में जुटी पुलिस को कुछ घंटों बाद पता चला कि कार अल्लापुर निवासी रियल इस्टेट कारोबारी की है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी तो पता चला कि घटना के वक्त कार उसका छोटा भाई चला रहा था। जो दोपहर से ही गायब है और उसका मोबाइल भी बंद है। सीओ कर्नलगंज सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी के भाई से भी हुई मारपीट
पुलिस का कहना है कि फौरी जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि पहले दोनों पक्षोें में एटीएम के भीतर मारपीट हुई। इसके बाद भुक्तभोगी ने अपने भाई को फोन कर बुलाया जिस पर उकसी भी आरोपी युवकों से हाथापाई हुई। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed