फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lok Sabha Election: Mamata Banerjee will come to Prayagraj to campaign for her party, program being planned in

Lok Sabha Chunav : अपनी पार्टी के प्रचार के लिए प्रयागराज आएंगी ममता बनर्जी, मई में बन रहा कार्यक्रम

Sun, 31 Mar 2024 02:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 02:14 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मई में प्रयागराज आ सकती हैं। वह अपने पार्टी के प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी के लिए वोट मांगेंगी। ममता की पार्टी टीएमसी को इंडिया गठबंधन से यूपी में एक सीट मिली है। भदोही लोकसभा सीट से टीएमसी ने ललितेश पति को उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Mamata Banerjee will come to Prayagraj to campaign for her party, program being planned in
सपा कार्यालय में बोलते भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से टीएमसी प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी के प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी मई में प्रयागराज आ सकती हैं। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ हंडिया या प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित कर सकती हैं।

विज्ञापन


सपा ने भदोही लोकसभा सीट टीएमसी के ललितेश पति त्रिपाठी को दे दी है। ललितेश पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठी के परपोते हैं। भदोही लोकसभा सीट में प्रयागराज की हंडिया, प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। टिकट मिलने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे ललितेश का शनिवार को सपा के जिला कार्यालय में स्वागत किया गया।
विज्ञापन


पूछा गया कि उनके चुनाव प्रचार के लिए ममता बनर्जी प्रयागराज आएंगी तो उन्होंने कहा कि यूपी की तरह बंगाल में भी लोकसभा चुनाव सात चरणों में है। कहा कि उन्हें बुलाया गया है। प्रयास किया जाएगा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ उनकी एक बड़ी चुनावी जनसभा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी एनडीए सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। सरकारी तंत्र का बेजा इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं को डराया, धमकाया जा रहा है। सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल पाल ने केंद्र व प्रदेश की एनडीए सरकार को सभी मुद्दों पर फेल बताया। जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव ने बताया कि सपा की बूथ स्तर तक तैयारी पूरी हो चुकी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल यादव, संदीप पटेल, श्यामलाल पाल, दान बहादुर मधुर, डॉ राजेश यादव, डॉ आकाश यादव, राम अवध पाल, जगदीश यादव, नवीन यादव रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed