{"_id":"abc4f60640967cdbfeabaa98ad8993f5","slug":"log-off-from-the-civil-lines-side-of-the-junction-of-midnight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात से जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात से जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
(ब्यूरो)। मौनी अमावस्या के मद्देनजर इलाहाबाद जंक्शन में सिविल लाइंस साइड
से प्रवेश के सभी रास्ते बंद कर दिए गए। माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व
में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सिविल लाइंस से जंक्शन में प्रवेश के
सभी रास्ते 19, 20 एवं 21 जनवरी को बंद रहेंगे। हालांकि पूर्व के दो स्नान
पर्व पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर अपेक्षाकृत कम भीड़ जुटने की वजह से
रेलवे और जिला प्रशासन की ओर से रास्ता बंद करने की वजह से आम यात्रियों
को काफी परेशानी हुई थी। यात्रियों को लंबा चक्कर लगाकर सिटी साइड से
जंक्शन पर प्रवेश करना पड़ा था।