फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   LIC agents raise a strong call for pensions and mediclaim

Prayagraj News: पेंशन और मेडिक्लेम की मांग पर एलआईसी अभिकर्ताओं ने भरी हुंकार

Fri, 11 Sep 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 11 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
LIC agents raise a strong call for pensions and mediclaim
मांगों को लेकर फूलपुर स्थित एलआईसी शाखा के गेट पर प्रदर्शन करते अभिकर्ता। - फोटो : Archive
एलआईसी एजेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर फूलपुर में अभिकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एलआईसी शाखा कार्यालय के गेट पर हुआ। उनकी मुख्य मांगें पेंशन, वेलफेयर फंड और मेडिक्लेम से संबंधित थीं।
विज्ञापन

अभिकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर लेकर सरकार, आईआरडीए और एलआईसी प्रबंधन से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। शाखा इकाई के अध्यक्ष रमेश सिंह की अध्यक्षता में यह प्रदर्शन हुआ। संगठन के केंद्रीय कमेटी सचिव मंडल सदस्य रमाकांत ने कहा कि अभिकर्ताओं के हितों की लड़ाई लंबी चलेगी। उन्होंने बताया कि संघर्ष के जरिये प्रीमियम पर जीएसटी हटाने की मांग पहले ही पूरी कराई गई है।
विज्ञापन

अभिकर्ताओं ने परिवार समेत मेडिक्लेम सुविधा देने और बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वापस लेने की मांग की। उन्होंने एलआईसी का आईपीओ बंद करने और सार्वजनिक कंपनियों का निजीकरण रोकने की भी बात कही। मौके पर लालचंद यादव, रमेश यादव, ओंकार नाथ मौर्य, धर्मपाल मौर्य, सुरेंद्र श्रीवास्तव, महावीर तिवारी, तेज बहादुर सिंह यादव और राजेश कुमार प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed