फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Let knew only Jayaprakash karmayogi

केवल देना जानते थे कर्मयोगी जय प्रकाश

Mon, 12 Oct 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Oct 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Let knew only Jayaprakash karmayogi
इलाहाबाद। लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर रविवार को विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। सपा कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने कहा कि तत्कालीन सरकार के खिलाफ जय प्रकाश ने देश में जनता के बीच जाकर एकजुट करने का प्रयास किया। उसे इतिहास में जेपी आंदोलन के नाम से जाना जाता है। इनके सिद्धांत और विचार सदा अनुकरणीय रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचार और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इसमें तुलसीराम यादव, रंजना, गुलाब सिंह यादव, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, संदीप यादव, डॉ.अच्छे लाल, राकेश कुमार सिंह आदि शामिल थे। सपा महानगर की ओर से चौक स्थित कार्यालय में कार्यक्रम में अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि जय प्रकाश ऐसे कर्मयोगी थे जो केवल देना जानते थे। योगेश यादव ने कहा कि 1930 में जय प्रकाश प्रत्यक्ष राजनीति में रहे लेकिन कभी चुनाव नहीं लड़ा। कार्यक्रम में शमशाद अहमद, प्रभात कुमार, अजय हेला, सुशील कुशवाहा, रविंद्र यादव, पीयूष सिंह पटेल, अशोक मौर्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन


प्रयाग महिला विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में दाम बांधो सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें बढ़ती महंगाई पर सरकार के प्रति रोष प्रकट किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजवादी विचारक आलोक वर्मा ने कहा कि जब तक हम अन्याय के प्रति प्रतिकार की भूख नहीं मिटाएंगे, तब तक हमें विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। संयोजक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने सम्मेलन के औचित्य पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता एएन लाल एवं संचालन अवधेश श्रीवास्तव ने किया। इसमें नेहा, शुभम मिश्रा, अशेष शंकर श्रीवास्तव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक नायक जय प्रकाश नारायण स्मारक समिति की ओर से मनमोहन पार्क में कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य वक्ता प्रभाकर भट्ट ने कहा कि लोकनायक का व्यक्तित्व विराट था और वह समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। अध्यक्षता प्रकाश चंद्र दुबे ने की। इसमें हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, वृतशील आदि शामिल थे। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, आम आदमी पार्टी, सर्वोदय कायस्थ परिषद, चित्रगुप्त अध्यात्म संस्थान, 1975 इमरजेंसी में मीसा/डीआईआर में गिरफ्तार राजनैतिक बंदी समिति, कर्पूरी ठाकुर एकता मंच की ओर से भी लोकनायक की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed