फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Leopard seen again in Sudnipur Kala village, panic among villagers

Prayagraj News: सुदनीपुर कला गांव में फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen again in Sudnipur Kala village, panic among villagers
हनुमानगंज के सुदनीपुर कला गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा
ग्रामीणों और वन विभाग के लिए एक पखवाड़े से सिरदर्द बना तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर है। रविवार को वह फिर सुदनीपुर कला गांव में दिखाई दिया। लेकिन, वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

जहां भी उसके होने की सूचना मिलती है वन विभाग के कर्मचारी पिंजड़ा व जाल लगा रहे हैं पर तेंदुआ पकड़ में नहीं आ रहा है। रविवार को सुदनीपुर कला गांव के राघव दुबे सुबह भीटा की ओर गए थे तभी झाड़ियों से तेंदुआ निकला और नीलगाय को दौड़ा लिया। हालांकि, वह बच कर निकल गई। तेंदुआ फिर घनी झाड़ियों में चला गया।
विज्ञापन

तेंदुए को देखते ही राघव दुबे भागते हुए घर आए और आसपास के लोगों को बताया। सूचना मिलते ही रेंजर फूलपुर लक्ष्मीकांत दुबे वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा और जाल लगा दिया। इसके पहले शनिवार की रात तेंदुए ने गांव के ही विमलेश दुबे की गाय के बछड़े का शिकार करने के लिए हमला किया, वह बुरी तरह घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात क्षेत्र के लीलापुर कला पट्टी धीना उर्फ लालपुर, कतवारूपुर गांव में भी ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुए के दिखाई देने की सूचना दी थी। वन विभाग के कर्मचारी गांव में पहुंच कर उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया पर उसके होने की पुष्टि नहीं हुई।

रेंजर लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताए गए स्थान के आसपास सर्च किया गया पर तेंदुए के होने की पुष्टि नहीं हुई है। गांव में वन कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए बताए गए स्थान पर एक पिंजड़ा और जाल लगाया गया है। इसके अलावा तीन पिंजड़ा और जाल सैदाबाद के चौरा बडेरा गांव में भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed