फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Leopard pugmarks found in Katwarupur village

Prayagraj News: कतवारूपुर गांव में तेंदुए के पैरों के मिले निशान

Tue, 22 Sep 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 22 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Leopard pugmarks found in Katwarupur village
फोटो हनुमानगंज कतवारूपुर गांव में दिखा तेंदुआ के पैर का निशान - फोटो : credit
सरायइनायत के कतवारूपुर गांव में रविवार को रात एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। नाले से निकला तेंदुआ गांव के विजय बहादुर के घर के पास पहुंचा तो वे डर से कंपाने लगे और उनकी पत्नी सुधा की चीख निकल गई। शोर गुल सुनकर जब तक ग्रामीण भाला, लाठी, डंडा लेकर पहुंचते, तब तक तेंदुआ सड़क पार धान के खेतों में चला गया।
विज्ञापन

विजय बहादुर के घर के पास तेंदुआ के पैरों के निशान मिले हैं। जानकारी होने पर सोमवार को सुबह वन उप निरीक्षक वर्मा प्रसाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों से रात में घर के बाहर नहीं सोने और अपने मवेशियों को घर के अंदर बांधने के लिए कहा है। इसके पहले गांव के प्रवीण कुमार शुक्ल ने तीन दिन पहले रात में तेंदुआ को गड्ढे में पानी पीते दिखाई देने का दावा किया है।
विज्ञापन

बीते तीन सितंबर को रात करीब 11 बजे गांव निवासी अधिवक्ता संदीप यादव एवं महेंद्र यादव खेतों में मवेशी देखने के लिए टहल रहे थे, तभी खेत में हलचल दिखने पर संदीप ने टॉर्च जलाई तो तेंदुआ खेत से निकल कर अधिवक्ता संजय यादव के घर के बगल बांस के झुरमुट में घुस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी होने पर इसके पहले आसपास के लोग हाथों में भाला, लाठी डंडा लेकर आए पर तेंदुआ बांस के झुरमुट से निकल कर नाले में उगी झाड़ियों में गायब हो गया। अगली सुबह संजय यादव के मकान में लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो तेंदुआ भागता हुआ दिखाई दिया था।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
गांव में बार-बार तेंदुआ आने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता छोटे-छोटे बच्चों एवं अपने मवेशियों को लेकर है। गांव निवासी राजू, राज बहादुर, सुधा एवं अधिवक्ता संजय यादव आदि ने बताया कि गांव में बार-बार तेंदुआ आने से हम लोग काफी डरे हुए हैं। हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनकी सुरक्षा की सबसे अधिक चिंता हैं।

ग्रामीणों ने जो पंजे के निशान की फोटो भेजे हैं, वह स्पष्ट नहीं है। फिर भी गांव में तीन से चार जगह ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। गांव वालों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।-लक्ष्मी कांत दुबे, रेंजर फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed