फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawyers stage sit-in following dispute with Hanumanganj police outpost in-charge; Sub-Inspector sent to Police Lines.

Prayagraj News: हनुमानगंज चौकी प्रभारी से विवाद के बाद अधिवक्ताओं का धरना, दरोगा लाइन हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Lawyers stage sit-in following dispute with Hanumanganj police outpost in-charge; Sub-Inspector sent to Police Lines.
सरायइनायत थाने में एक अधिवक्ता और हनुमानगंज चौकी प्रभारी के बीच शनिवार शाम बहस हुई। अधिवक्ता आशीष कुमार त्रिपाठी ने चौकी प्रभारी दिनेश सिंह पर दुर्व्यवहार, जातिसूचक टिप्पणी और धमकी देने का आरोप लगाया। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं और ग्रामीणों ने जीटी रोड पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता आशीष कुमार त्रिपाठी जिला न्यायालय प्रयागराज में कार्यरत हैं। वे अपने मुवक्किल के रास्ते के विवाद की पैरवी करने थाने आए थे। बातचीत के दौरान चौकी प्रभारी दिनेश सिंह से उनका विवाद हो गया। अधिवक्ता का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित टिप्पणी भी की और विरोध करने पर देख लेने की धमकी दी। जानकारी मिलने पर कई अधिवक्ता और ब्राह्मण समाज के लोग थाने के बाहर जमा हो गए। उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की और जीटी रोड पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

एसीपी हंडिया ने मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, आक्रोशित अधिवक्ता चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत ने चौकी प्रभारी दिनेश सिंह को तत्काल लाइन हाजिर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भी भरोसा दिलाया। इस आश्वासन के बाद रात करीब नौ बजे धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed