फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawyers show slippers to mafia Atiq and Ashraf, who were brought to the court on the hearing, were

प्रयागराज : पेशी पर कचहरी लाए गए माफिया अतीक और अशरफ को वकीलों ने दिखाए चप्पल, जमकर दी गालियां

Tue, 28 Mar 2023 01:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 01:44 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को कचहरी में पेशी पर लाए जाने पर अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने अतीक को घेरकर गालियां दीं और जमकर भला बुरा कहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि मारो इसको, इसने हमारे अधिवक्ता भाई की हत्या की है।

विज्ञापन
Lawyers show slippers to mafia Atiq and Ashraf, who were brought to the court on the hearing, were
Prayagraj News : माफिया अतीक और अशरफ को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को कचहरी में पेशी पर लाए जाने पर अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने अतीक को घेरकर गालियां दीं और जमकर भला बुरा कहा। हत्यारों को फांसी दो फांसी दो के नारे लगाए गए। अधिवक्ताओं ने कहा कि मारो इसको, इसने हमारे अधिवक्ता भाई की हत्या की है। अधिवक्ताओं के उग्र रूप को देखकर पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन


किसी तरह से अधिवक्ताओं को काबू करके अतीक और अशरफ को कोर्ट में न्यायाधीश के सामने प्रस्तुत किया गया। दोनों माफिया भाइयों के कोर्ट पहुंचने ही अधिवक्ता आग बबूला हो गए और दोनों को गाली देने लगे। साथ ही उन दोनों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इससे माहौल गर्म हो गया। अधिवक्ताओं को काबू करने में पुलिस बल के पसीने छूट गए।

विज्ञापन

Lawyers show slippers to mafia Atiq and Ashraf, who were brought to the court on the hearing, were
Prayagraj News : पेशी के दौरान अतीक और अशरफ को जूते और चप्पल दिखाते अधिवक्ता। - फोटो : prayagraj

अतीक समेत तीन आरोपी दोषी करार

उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद उसके करीबी खान शौकत हनीफ एडवोकेट और दिनेश पासी को जिला न्यायालय एमपी एमएलए के विशेष न्यायाधीश डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला ने दोषी करार दिया है। विशेष अदालत ने आईपीसी की धारा 364 ए के तहत दोषी पाया और अब वह तीनों दोषियों को ढाई बजे आज सुनाएगी। विशेष अदालत में बाकी सभी आरोपियों को इस मामले में दोषमुक्त कर दिया है अति का भाई अशरफ भी दोषी नहीं पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed