फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawyers put the jam in front of the High Court

हाईकोर्ट के सामने वकीलों ने लगाया जाम

Fri, 22 Jan 2016 12:27 AM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lawyers put the jam in front of the High Court

अधिवक्ता दीपचंद्र शुक्ला की हत्या के विरोध में हाईकोर्ट के वकीलों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर कर विरोध जताया। दिन में करीब एक बजे अधिवक्ता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले दर्जनों वकीलों ने हाईकोर्ट के गेट संख्या चार के सामने जीटी रोड पर चक्का जाम कर दिया। इससे आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ।

विज्ञापन

हाईकोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु पांडेय के नेतृत्व में चक्काजाम कर रहे अधिवक्ता आए दिन हो रही घटनाओं को लेकर आक्रोशित थे। उनका कहना था कि पूरे प्रदेश में वकीलों के साथ आपराधिक घटनाएं, हत्या और हत्या का प्रयास जैसी वारदात हो रही है। पुलिस ऐसे मामलों न तो कोई गंभीर कार्रवाई करती है और न ही पीड़ित परिवारों को सरकार से कोई राहत मिल पाती है। वकीलों ने दीपचंद्र के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। चक्काजाम हरबंश सिंह, जयप्रकाश राय, गोविंद जी राय, आरपी कौशिक, जटाशंकर पांडेय, उमाशंकर मिश्र, शोएब कमर खान, श्रवण कुमार पांडेय, सीएल सिंह, प्रदीप कुमार मिश्र, आनंद मिश्र, रवि कुमार, केपीएस कुशवाहा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

दूसरी ओर जिला कचहरी में घटना के दूसरे दिन विरोध स्वरूप नो एडवर्स आर्डर का प्रस्ताव भेजा गया। वकीलों की एक शोक सभा जिला अधिवक्ता संघ द्वारा की गई जिसमें मृत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी गई। वकीलों ने चेतावनी भी दी है कि यदि अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। शोक सभा में अध्यक्ष केबी तिवारी, मंत्री राजेंद्र मिश्र रज्जू, उमाशंकर तिवारी, देवेंद्र मिश्र नगरहा, दिनेश श्रीवास्तव, वीके राय, जगदीश त्रिपाठी, यतींद्र मिश्र, लक्ष्मी नारायण तिवारी, नीरज त्रिपाठी, श्यामधर मिश्र, अनिल मिश्र गाना, कुश कुमार पांडेय आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed