फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   law student turns out be smuggler

एलएलबी का छात्र निकला असलहा तस्कर

Wed, 18 Mar 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
law student turns out be smuggler
कैंट पुलिस ने मंगलवार को म्योराबाद चौराहे के पास से असलहा तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। खास बात यह कि गिरोह का सरगना एलएलबी छात्र है और गिरफ्तार आरोपियों में वह भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि इनके कब्जे से एक रिवाल्वर समेत चार असलहे और 11 बम बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

कैंट पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि म्योराबाद पेट्रोल पंप के पास कुछ लोग अवैध असलहों संग खड़े हैं। जिस पर बेली चौकी प्रभारी श्रवण निगम व अन्य ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो तीन लोग भागने लगे। खदेड़कर पकड़ने के बाद तलाशी ली गई तो उनके पास से रिवॉल्वर, पिस्टल व दो तमंचे के अलावा 11 बम मिले। जिस पर उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम अनुराग सिंह पुत्र अमरनाथ निवासी कुंआडीह थाना सरायइनायत, कैंट राजापुर निवासी अवैश हुसैन उर्फ लाला और प्रतापगढ़ बाघराय के कोढ़रा जीतपुर निवासी सुप्रीम सिंह बताया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सरगना अनुराग है, जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ताराचंद छात्रावास में अवैध तरीके से रहा करता है। अन्य दोनों आरोपी उसके सहयोगी हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। इनके खिलाफ कर्नलगंज, जार्जटाउन, झूंसी, कैन्ट थाने में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में यह भी बात सामने आई कि तीनों बिहार के मुंगेर में अवैध असलहे बनाने वाले गिरोह के संपर्क में हैं और वहीं से लाकर यहां असलहों की सप्लाई करते थे। 15 हजार में खरीदी गई पिस्टल को यहां 25-30 हजार में बेचते थे। पुलिस का यह भी कहना है कि आरेापियों के कब्जे से बरामद एक तमंचा दो नाल वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed