फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lata Mangeshkar: When said - wish I would have been born in Allahabad

Lata Mangeshkar: जब लता मंगेशकर ने कहा- काश! मैं इलाहाबाद में पैदा हुई होती

Mon, 07 Feb 2022 04:22 AM IST
विनोद सिंह अनिल सिद्धार्थ, प्रयागराज
अनिल सिद्धार्थ, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 04:22 AM IST
सार

‘महल’ में मधुबाला पर फि ल्माए गए गीत ‘आएगा आने वाला’ से लता को सर्वाधिक लोकप्रियता मिली, उसकी ज्यादातर शूटिंग भी इलाहाबाद में ही हुई थी। फिल्म समीक्षक राजकुमार चोपड़ा कहते हैं, इलाहाबाद पर फिल्माए गए इस गीत से लता को अलग पहचान मिली।

विज्ञापन
Lata Mangeshkar: When said - wish I would have been born in Allahabad
लता मंगेशकर। फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद में पैदा हुई मैं जबलपुर में पली...फिल्म जानेमन का आनंद बक्शी का यह गीत भले ही अभिनेत्री हेमामालिनी पर फिल्माया गया लेकिन, इसे स्वर देकर अमर करते हुए सुरसाम्राज्ञी लता मंगेशकर ने इलाहाबाद से अपने जुड़ाव की ख्वाहिश बयां कर दी थी। फिल्म रिलीज होने पर इलाहाबाद के गली-मोहल्लों में लाउडस्पीकर से यह गीत खूब बजा और सुना गया था। लता के इस गीत के बहाने इलाहाबाद का नाम एक बार फिर लोगों की जुबां पर है।

विज्ञापन




इसी तरह जिस हिंदी फिल्म ‘महल’ में मधुबाला पर फि ल्माए गए गीत ‘आएगा आने वाला’ से लता को सर्वाधिक लोकप्रियता मिली, उसकी ज्यादातर शूटिंग भी इलाहाबाद में ही हुई थी। फिल्म समीक्षक राजकुमार चोपड़ा कहते हैं, इलाहाबाद पर फिल्माए गए इस गीत से लता को अलग पहचान मिली।
विज्ञापन




सर्वे और समीक्षकों की राय में इस गीत को उनके सुपरहिट गानों की सूची में शीर्ष पर रखा गया था। हालांकि लता कभी भी, किसी भी कार्यक्रम के बहाने इलाहाबाद नहीं आईं लेकिन गीत, फिल्म और यहां के कलाकारों, रचनाकारों से मुलाकात में उन्होंने जब-तब इलाहाबाद से आपने जुड़ाव को शिद्दत से जाहिर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धनंजय चोपड़ा ने मुलाकात की यादें की ताजा
‘अमर उजाला’ से बातचीत में सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ.धनंजय चोपड़ा बोले, 1998 में न्यूक्लियर रिपोर्टिंग की ट्रेनिंग के लिए मुंबई जाने पर लता जी से मिलने भी पहुंचा। वह किसी व्यक्तिगत कार्यक्रम में थीं। बड़ी मुश्किल से सामना हुआ तो उन्हें उनके गाए गीत, ‘इलाहाबाद में पैदा हुई’ की याद दिलाते हुए बताया, मैं इलाहाबाद से आया हूं तो मुस्कुराकर इतना ही कहा...काश मैं इलाहाबाद की होती। उस दौर में उनका गाया यह गीत खूब चर्चा में रहा।



इलाहाबाद विवि संगीत विभाग की पूर्व अध्यक्ष एवं मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विवि की पूर्व कुलपति प्रो.स्वतंत्र बाला शर्मा ने कहा, देश की बेटी और संगीत साधिका लता दीदी सरस्वती पूजा के दिन ही अंतिम सांस लेकर अमर हो गईं। 80 के दशक में मुंबई प्रवास के दौरान रिश्ते में मामा संगीतकार रवि के साथ स्टुडियो में रिकॉर्डिंग के दौरान उनके दर्शन और चरण स्पर्श करने का सौभाग्य मिला था। आज भी उनकी वह सौम्य छवि याद है।

कुंभनगरी जाने की जताई थी तमन्ना

स्मृतियां साझा करते हुए गायक कलाकार मनोज गुप्ता बोले, संगीतांजलि परिवार संग कार्यक्रम के सिलसिले में मुंबई जाने पर लता जी मिलने का अवसर मिला था। प्रयागराज से आने की बात सुनकर वह बहुत खुश हुई थीं। मुंबई स्थित अपने आवास प्रभुकुंज पर उन्होंने कहा था, कुंभ नगरी जाने की तमन्ना है। प्रभु की इच्छा होगी तो संगम स्नान के लिए आऊंगी। लेकिन, उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी।



फिल्म एवं संगीत से जुड़े सर्जन डॉ.नीरज त्रिपाठी कह उठे, यह कैसा संयोग। उनसे मिलने की आस लिए ठीक सात बरस पहले आज ही के दिन, छह फरवरी 2015 को मुंबई में सपरिवार उनके आवास पहुंचा था। साथ थे विविध भारती के उद्घोषक दंपती यूनुस खान और इलाहाबाद की ही ममता सिंह। पर किसी कार्यक्रम में बाहर रहने के कारण भेंट नहीं हो सकी, बस, चरणरज लेकर लौट आया। क्या पता था, छह फरवरी कैसी याद दिला



बोलीं लता, पहले उतारूंगी एक इलाहाबादी की तस्वीर
लताजी के इलाहाबाद प्रेम को साझा करते हुए साहित्यकार पुष्पा भारती की आंखें सजल हो गईं। बोलीं, लता दीदी को फोटोग्राफी का भी गजब का शौक था। जब उन्होंने पोलोराइड कैमरा खरीदा तो पास आकर बोलीं, भाभी, सबसे पहले ‘एक इलाहाबादी’ की तस्वीर उतारूंगी और उनकी उतारी वह तस्वीर आज भी मेरे लिए अनमोल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed