फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Land scam: Retired High Court judge also under ED's probe

भूमि घोटाला : हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज और पूर्व सीएम के परिजन भी ईडी की जांच के दायरे में

Sat, 23 Apr 2022 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 12:40 AM IST
सार

मिर्जापुर में 2021 में विभिन्न सहकारी समितियों की जांच कराई गई थी। इसी दौरान गोपलपुर सहकारी कृषि समिति लिमिटेड के सदस्यों द्वारा किए गए जमीन घोटाले का मामला सामने आया। इसकी सूचना शासन को भेजी गयी ।

विज्ञापन
Land scam: Retired High Court judge also under ED's probe
जांच - फोटो : demopic

विस्तार

मिर्जापुर और आसपास के इलाकों में गोपलपुर सहकारी कृषि समिति लिमिटेड नाम की संस्था द्वारा किए गए जमीन घोटाले की जांच ईडी ने शुरू कर दी है। ईडी की जांच के दायरे में हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज भी हैं। हालांकि उनका कहना है कि संस्था का सदस्य होने के नाते रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाकी उनसे कोई मतलब नहीं है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के परिवार के कई लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा भी कई और राजनीतिक परिवार के लोग भी शामिल हैं। 

विज्ञापन



मिर्जापुर में 2021 में विभिन्न सहकारी समितियों की जांच कराई गई थी। इसी दौरान गोपलपुर सहकारी कृषि समिति लिमिटेड के सदस्यों द्वारा किए गए जमीन घोटाले का मामला सामने आया। इसकी सूचना शासन को भेजी गयी । निबंधक से जांच के बाद 42 हाई प्रोफाइल लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक समिति में मूल रूप से 17 सदस्य थे। बाद में विधिक उत्तराधिकारियों समेत 42 सदस्य हो गए।

विज्ञापन

पूर्व सीएम कमलापति त्रिपाठीके परिजन भी शामिल

संस्था की बेशकीमती जमीनों को बेच दिया गया। मिर्जापुर और आसपास के क्षेत्र में करोड़ों की जमीन की घपलेबाजी वर्षों की गई। वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर और प्रयागराज के कई नामचीन परिवारों के लोग जांच के दायरे में आए। मामले में सुबूत मिलने के बाद निबंधक सहकारी समिति ने समिति के सभी 42 सदस्यों के खिलाफ 15 जून 2021 को मड़िहान थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।


नामजद लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के परिवार के लोगों के साथ ही हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज भी शामिल थे। इनके अलावा कई राजनीतिक परिवार के लोग भी नामजद किए गए थे। करोड़ों के इस घोटाले में बड़े बड़े नामों को देखते हुए पुलिस ने जांच से हाथ खड़े कर दिए। एक साल बीतने के बाद भी अब तक कुछ भी नहीं हुआ। शासन की पहल पर ईडी ने इसकी जांच अब अपने हाथों में लेने का निर्णय लिया है।


प्रारंभिक जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही ईडी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर देगी। इस मामले में रिटायर्ड जज ने बताया कि वह इस संस्था के सदस्य जरूर हैं, लेकिन इसके संचालन में उनसे कोई मतलब नहीं। हो सकता है कि मेंबर होने के नाते रिपोर्ट दर्ज हुई हो। अभी तक उनके पास कोई अफसर पूछताछ के लिए नहीं आया। न ही उन्हें कोई सूचना दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed