Mahakumbh : महाकुंभ में 4268 संस्थाओं को भूमि आवंटित, 10 हजार संस्थाओं के आने की उम्मीद
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:09 PM IST
सार
महाकुंभ में आठ से 10 हजार संस्थाओं के आने की उम्मीद है। इनमें से 4268 संस्थाओं को भूमि आवंटित हो चुकी है। प्रयागवाल तथा नई संस्थाओं को भी भूमि आवंटित करने की प्रक्रिया जारी है। मेला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार अखाड़ों और उनके अनुगामी अखाड़ों को 19, महामंडलेश्वर को 460, खालसा को 750, दंडीवाड़ा को 203, आचार्यवाड़ा को 300, खाकचौक को 300 और अन्य को 1766 भूखंड आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
साधु संत संगम की रेती पर पहुंचने लगे हैं।
- फोटो : अमर उजाला।