फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh mela 2019 Prayagraj map

कुंभ 2019: मेले में आने से पहले देख लें ये नक्शा, नहीं होगी कोई परेशानी

Sat, 19 Jan 2019 05:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 19 Jan 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
kumbh mela 2019 Prayagraj map
kumbh mela

तीर्थराज प्रयाग मे चल रहा भव्य कुंभ कुल 45 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। मेले को 20 सेक्टर को बांटा गया है। लोगों की सहुलियत के लिए 40 अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। गंगा नदी  इस पार से उस पार जाने के लिए 22 पीपा पुल बनाए गए हैं। मेले में खोया-पाया के 15 केन्द्र बनाए गए हैं जो अलग-अलग सेक्टरों में कार्यरत हैं। आपकी समस्याओं के समाधान के लिए मेला प्रशासन ने नक्शा जारी किया है।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी शहरों से है सीधा बस संपर्क

कुंभ के मद्देनजर प्रदेश के सभी शहरों  से रोडवेज की बस सेवा प्रयागराज के लिए उपलब्ध है। लखनऊ से प्रयागराज के लिए हर 15 मिनट पर बसें उपलब्ध हैं। इसी तरह कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, बरेली, फैजाबाद, अयोध्या, चित्रकूट, अलीगढ़, झांसी आदि शहरों से भी प्रयागराज के लिए सीधी बसें। इन शहरों से रोडवेज की एसी जनरथ सेवा भी है। इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, दिल्ली, कानपुर से प्रयागराज के लिए वॉल्वों  भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


शहर आने के बाद कैसे पहुंचे संगम
इलाहाबाद जंक्शन, सिविल लाइंस बस स्टेशन एवं बम्हरौली एयरपोर्ट उतरने के बाद संगम के लिए सिटी बस, टैक्सी, टेंपो आदि उपलब्ध है। बम्हरौली एयरपोर्ट से विमानों के आवागमन के दौरान सिटी बस और प्राइवेट टैक्सियां आसानी से मिल सकती है। प्राइवेट टैक्सी से संगम का न्यूनतम किराया 400 रुपया है। इसी तरह से रेलवे स्टेशन से संगम के लिए टेंपो में प्रति व्यक्ति किराया 20 रुपया है। सिटी बस का किराया 15 रुपये प्रतियात्री है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से हर समय टेंपो, टैक्सी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नक्शा देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed