{"_id":"5c56961abdec224bbb2098a9","slug":"kumbh-mela-2019-mauni-amavasya-dusra-shahi-snan-heavy-crowd-of-devotees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kumbh Mela 2019: मौनी अमावस्या पर महास्नान के लिए उमड़ा आस्था का रेला, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh Mela 2019: मौनी अमावस्या पर महास्नान के लिए उमड़ा आस्था का रेला, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: kapil kumar
Updated Sun, 03 Feb 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
mauni amavasya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर महास्नान के लिए देश के हर कोने से श्रद्धालु संगमनगरी की ओर खींचे चले आ रहे हैं। कुंभ में मौनी अमावस्या का महास्नान सोमवार को है, लेकिन संगम की रेती पर शनिवार से ही आस्था हिलोर ले रही है। रविवार की सुबह से शहर की सड़कें स्नानार्थियों की भीड़ से पट गई है। दिन के 1 बजे तक 70 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगा ली है।
(सभी तस्वीरें:- अनिरूद्ध पांडे)
2 of 9
mauni amavasya
इलाहाबाद जंक्शन, सिटी स्टेशन, प्रयाग और प्रयाग घाट स्टेशनों से निकल रही भीड़ संगम का रुख कर रही है। नैनी, छिवकी और झूंसी रेलवे स्टेशन भी श्रद्धालुओं से भरी पड़ी है। सिविल लाइंस बस अड्डा हो अथवा नैनी और झूंसी में बनाए गए अस्थायी बस अड्डे सभी जगह श्रद्धालुओं से पट गई है। शहर से लेकर कुंभ मेला के प्रवेश मार्गों तक और फिर मेला क्षेत्र के अंदर सीर पर गठरी ही गठरी ही दिखाई दे रही है। यही गठरी कुंभ की पहचान है और मेले की रंगत भी।
3 of 9
mauni amavasya
इस कुंभ में आस्था और अध्यात्म के साथ आधुनिकता का भी संगम हो रहा है। भव्य और दिव्य कुंभ में काफी बदलाव दिख रहा है। नहीं बदली तो वह गठरी, जो मेले की रौनक है। मेला प्रशासन को अनुमान है कि लगभग साढ़े तीन करोड़ लोग सोमवार को संगम की रेती पर पहुंचेंगे। शहर की सड़कों से लेकर मेला तक मौनी अमावस्या पर आस्था का ऐसा जमघट लगा है कि कुंभ की और दिव्यता चारों ओर निखरने लगी है। गठरी लिए इन श्रद्धालुओं को न तो किसी व्यवस्था से मतलब होता है और न ही रोशनी से नहाई सड़कों से। अगाध आस्था में डूबे गठरी वाले श्रद्धालु पावन संगम पहुंचते हैं और आस्था की डुबकी लगाकर वापस अपने घर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
mauni amavasya
फाफामऊ से अरैल के बीच सभी 22 पांटून पुलों पर लंबी कतारें सुबह से देर रात तक लगी रहीं। सोमवार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने के मद्देनजर इस बार सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं।करीब 32 सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसे मेला क्षेत्र का नजारा शनिवार की शाम को ही बदल गया। हर तरफ सिर पर गठरी और हाथों में अपनों का हाथ थामे बढ़ते श्रद्धालुओं का रेला दिखने लगा।
विज्ञापन
5 of 9
mauni amavasya
फाफामऊ, शिवकुटी, नागवासुकि, बख्शी बांध, दारानगर, बेनी बांध के अलावा नैनी ब्रिज से कुंभ मेला क्षेत्र में पहुंचने वाले रास्तों पर लोग पैदल आगे बढ़ने की जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। कुछ श्रद्धालु बच्चों को कंधे पर बैठाए तो कुछ बुजुर्ग लाठी लेकर संगम तट की ओर बढ़ते जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।