फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SHUATS Upset over non-payment of salary, a female teacher arrived at the Vice-Chancellor office carrying

शुआट्स : वेतन न मिलने से नाराज शिक्षिका पेट्रोल लेकर कुलपति कार्यालय पहुंचीं, आत्मदाह की दी धमकी

Fri, 30 Oct 2026 11:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Oct 2026 11:05 AM IST
सार

शुआट्स सोसायटी से जुड़ी एक शिक्षिका बकाया वेतन न मिलने से परेशान होकर बृहस्पतिवार को पेट्रोल लेकर कुलपति कार्यालय पहुंच गई। वह कुलपति से मुलाकात करने की बात कह रही थी। कुलपति कार्यालय का मुख्य गेट अंदर से बंद था।

विज्ञापन
SHUATS Upset over non-payment of salary, a female teacher arrived at the Vice-Chancellor office carrying
शुआट्स विवि में कुलपति कार्यालय के बाहर गेट पर पेट्रोल लेकर बैठीं शिक्षिका मीना नाथन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुआट्स सोसायटी से जुड़ी एक शिक्षिका बकाया वेतन न मिलने से परेशान होकर बृहस्पतिवार को पेट्रोल लेकर कुलपति कार्यालय पहुंच गई। वह कुलपति से मुलाकात करने की बात कह रही थी। कुलपति कार्यालय का मुख्य गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक मुलाकात न होने पर वह गेट पर ही पेट्रोल लेकर बैठ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। वहीं सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने शिक्षिका को समझा-बुझाकर वहां से वापस किया। बकाया वेतन को लेकर बीते मंगलवार से विवि परिसर में शिक्षक प्रदर्शन कर रहे है।

विज्ञापन


बकाया वेतन को लेकर शुआट्स में इस वित्तीय वर्ष में कई बार शिक्षकों व कर्मचारियों की ओर से हंगामा किया जा चुका है। दिवाली पर्व को लेकर शिक्षक बकाया वेतन की मांग कर रहे है। शुआट्स सोसायटी से जुड़े शिक्षक मंगलवार से ही विवि परिसर में इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे है।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि शुआट्स प्रबंधन से जुड़े अधिकारी उनसे बात करने तक नहीं पहुंचे। इससे परेशान विवि के विस्तार निदेशालय में हिंदी अधिकारी पद पर कार्यरत मीना नाथन बृहस्पतिवार को कुलपति कार्यालय पहुंची। वह कुलपति से बात करने की मांग कर रही थी। लेकिन कुलपति कार्यालय के मुख्य गेट अंदर से बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार बुलाने के बाद भी केवल सुरक्षा कर्मचारी गेट पर पहुंचे। इससे परेशान होकर मीना नाथन पेट्रोल लेकर कुलपति कार्यालय के गेट पर बैठ गई। वह बकाया वेतन न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। उनके समर्थन में कई अन्य शिक्षक पहुंच गए।

इसी बीच किसी शिक्षक ने 112 नंबर पर इसकी सूचना दी तो 112 नंबर की पुलिस पहुंची। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कुलपति का पीए गेट पर पहुंचा और ऑनलाइन मीटिंग की बात कहते हुए शाम पांच बजे मिलवाने का आश्वासन दिया। शिक्षकों का आरोप है कि इसी बीच विवि प्रबंधन से जुड़े कुछ अधिकारी कुलपति को पीछे वाले गेट से लेकर चले गए। शिक्षकों व पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद शिक्षिका वापस लौट गई। उसका कहना था कि वेतन न मिलने से उसे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन फंड एकत्रित करने के लिए प्रयासरत है। मीना नाथन महिला स्टाफ ने अनैतिक दबाव बनाने की लिए ज्वलनशील पदार्थ प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया था। रोकने पर सुरक्षा में तैनात महिला गार्ड के साथ हाथापाई एवं अभद्रता की गई जिसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की गई। - कौशल सक्सेना, मीडिया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed