फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj to receive a gift two trains; a sleeper Vande Bharat and a MEMU train flagged off Saturday.

रेलवे : प्रयागराज को मिलेगा दो ट्रेनों का तोहफा, शनिवार को स्लीपर वंदे भारत के साथ मेमू को भी मिलेगी हरी झंडी

Fri, 30 Oct 2026 01:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Oct 2026 01:08 PM IST
सार

प्रयागराज के रेल यात्रियों को 31 अक्तूबर को दो बड़ी सौगात मिलने जा रही हैं। स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू ट्रेन का भी शुभारंभ होगा। नई मेमू ट्रेन से बनारस का सफर ढाई घंटे में पूरा होगा। इसके अलावा मौजूदा मेमू ट्रेन का विस्तार औड़िहार तक किया जाएगा।

विज्ञापन
Prayagraj to receive a gift two trains; a sleeper Vande Bharat and a MEMU train flagged off Saturday.
प्रयागराज-वाराणसी मेमू ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

उत्तर भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ ही प्रयागराजवासियों को प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू ट्रेन का तोहफा भी मिलने जा रहा है। 31 अक्तूबर को प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस ट्रेन की प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार प्रयागराज से बनारस पहुंचने में यह कुल 2.30 घंटे का समय लेगी।

विज्ञापन


नई संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 65123/65124 प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू यात्रियों के समय की बचत के लिए चुनिंदा स्टेशनों पर ही रुकेगी। मेमू ट्रेन का ठहराव यात्रा मार्ग में सिर्फ झूंसी, हंडिया खास, ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह और राजातालाब स्टेशनों पर ही निर्धारित किया गया है। 31 अक्तूबर को विशेष ट्रेन के रूप में इसका संचालन होगा।
विज्ञापन


समय सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 65123 बनारस से सुबह सात बजे रवाना होकर सुबह 9:50 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। इसकी कुल यात्रा अवधि 2.50 घंटे की होगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 65124 शाम छह बजे प्रयागराज रामबाग से चलकर रात 8:30 बजे बनारस पहुंचेगी और इस सफर में 2.30 घंटे का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके साथ ही रामबाग से बनारस के बीच संचालित हो रही मेमू ट्रेन (65111/65112) का दायरा बढ़ाते हुए अब इसका विस्तार 31 अक्तूबर से औड़िहार तक किया जा रहा है। इससे इस रूट के यात्रियों को आवागमन में और अधिक सुगमता मिलेगी। इस कार्यक्रम को लेकर प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। दूसरी ओर, प्रयागराज जंक्शन पर आयोजित होने वाले स्लीपर वंदे भारत के स्वागत समारोह में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

रामबाग रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए मेमू ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। मेमू के उद्धाटन समारोह की अधिकृत घोषणा शुक्रवार 30 अक्तूबर का होने की संभावना है। - महेश गुप्ता, पीआरओ, वाराणसी मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed