फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather update for Prayagraj: The impact of the cyclone will be mild today weather conditions will return

प्रयागराज में मौसम का हाल : अर्नब का दिखा असर, 6.6 डिग्री लुढ़का पारा; आज भी बूंदाबांदी के आसार

Fri, 30 Oct 2026 10:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Oct 2026 10:46 AM IST
सार

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से प्रयागराज के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी से दिन में भी ठंड का एहसास होगा। शुक्रवार को बादलों के साथ हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि शनिवार से धूप निकलने और मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Weather update for Prayagraj: The impact of the cyclone will be mild today weather conditions will return
चक्रवात के चलते प्रयागराज में बूंदाबांदी हुई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर शुक्रवार को भी देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि, चक्रवात का प्रभाव अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक बादल छंटने लगेंगे और शनिवार से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

इससे पहले बृहस्पतिवार को चक्रवात के असर से जनपद में मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। करीब 10 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ीं। दिनभर तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा। शाम के समय हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच गई।

विज्ञापन

तेज हवाओं और बारिश के चलते 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास होने लगा। कई लोग फुल बांह की शर्ट, हाफ स्वेटर और इनर पहने नजर आए। तापमान में गिरावट के चलते वाराणसी के बाद प्रयागराज का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन शाम तक बादल टुकड़ों में बंटने लगेंगे। शनिवार से मौसम सामान्य होने के साथ धूप निकलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed