फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   North India’s first sleeper Vande Bharat train will arrive at Prayagraj Junction on Saturday at 6 PM

रेलवे : उत्तर भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत शनिवार को शाम छह बजे पहुंचेगी प्रयागराज जंक्शन

Fri, 30 Oct 2026 01:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Oct 2026 01:45 PM IST
सार

उत्तर भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत का संचालन शनिवार 31 अक्तूबर से होने जा रहा है। पहले दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में ट्रेन का आगमन शाम छह बजे प्रयागराज जंक्शन पर होगा। उधर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेन चलाई जाने के संबंध में जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
North India’s first sleeper Vande Bharat train will arrive at Prayagraj Junction on Saturday at 6 PM
स्लीपर वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

उत्तर भारत की पहली स्लीपर वंदे भारत का संचालन शनिवार 31 अक्तूबर से होने जा रहा है। पहले दिन स्पेशल ट्रेन के रूप में ट्रेन का आगमन शाम छह बजे प्रयागराज जंक्शन पर होगा। उधर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेन चलाई जाने के संबंध में जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

 
गाड़ी संख्या 02527 बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 31 अक्टूबर 2026 को शनिवार के दिन बनारस स्टेशन से शाम 4:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह अत्याधुनिक ट्रेन अपने निर्धारित सफर के दौरान शाम छह बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद शाम 6:05 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।  
विज्ञापन


प्रयागराज के बाद यह ट्रेन रात 8:05 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 11:20 बजे अलीगढ़, तड़के 1:10 बजे गाजियाबाद होते हुए अगले दिन यानी रविवार को तड़के दो बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। इस उद्घाटन विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के अत्याधुनिक स्लीपर और एसी कोच शामिल हैं। इस ट्रेन के संचालन से काशी और राष्ट्रीय राजधानी के बीच की दूरी तय करने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ एक नया और सुगम विकल्प मिल सकेगा। ट्रेन के नियमित संचालन की सूचना उत्तर रेलवे द्वारा अलग से जारी की जाएगी।  हालांकि नियमित ट्रेन की समय सारणी रेलवे बोर्ड द्वारा जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंक्शन पर ट्रेन का स्वागत प्लेटफार्म नंबर छह पर किया जाएगा। स्वागत समारोह के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद प्रवीण पटेल, मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ,सिद्धार्थ नाथ सिंह, दीपक पटेल आदि को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed