{"_id":"5c7ad594bdec22108404d73b","slug":"kumbh-mela-2019-deputy-cm-of-gujarat-get-holy-dip-in-sangam-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kumbh Mela 2019: गुजरात के डिप्टी सीएम ने पत्नी संग संगम में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kumbh Mela 2019: गुजरात के डिप्टी सीएम ने पत्नी संग संगम में लगाई डुबकी
Sun, 03 Mar 2019 12:42 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन भाई पटेल ने बड़े हनुमान मंदिर में की पूजा
- फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन भाई पटेल ने शनिवार को पत्नी के साथ संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। संगम स्नान के बाद उन्होंने बड़े हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने पूजा-आरती की। साथ ही देश के हर नागरिक के लिए सुख-समृद्धि और निरोगी काया की कामना की।
विज्ञापन
संगम पर डुबकी लगाकर डिप्टी सीएम नितिन भाई पटेल अभिभूत हो उठे। इस दौरान उन्होंने संगम पर स्थित अफसरों के अलावा श्रद्धालुओं का अभिवादन भी स्वीकार किया। इसके बाद वह बड़े हनुमान के दरबार पहुंचे। वहां उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व बाघंबरी गद्दी मठ के महंत नरेंद्र गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक आनंद गिरि महाराज के साथ वह मंदिर में पहुंचे और वहां सविधि पूजा-आरती की। यहां उन्होंने हनुमान जी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन