फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Saints will meet CM Yogi and PM Modi for Gurukul Board campaign in kumbh mela prayagraj

Kumbh 2019: गुरुकुल बोर्ड के लिए कुंभ से शुरू हुई मुहिम, योगी और मोदी से मिलेंगे संत

Fri, 08 Feb 2019 08:52 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Feb 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Saints will meet CM Yogi and PM Modi for Gurukul Board campaign in kumbh mela prayagraj
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

प्रयागराज कुंभ से संत एक नई मुहिम शुरू कर रहे हैं। यूपी बोर्ड और मदरसा बोर्ड की तरह गुरुकुल बोर्ड बनाने को लेकर मंथन शुरू हो गया है। जिस तरह नई पीढ़ी सनातन धर्म से विमुख हो रही है, उससे गुरुकुल पद्यति से शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है।

विज्ञापन


आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद ने तमाम बड़े संतों के साथ विचार विमर्श कर गुरुकुल बोर्ड बनाने के लिए देश भर में मुहिम छेडऩे की तैयारी की है। 
विज्ञापन


स्वामी बालकानंद ने बताया कि नई पीढ़ी सनातन धर्म के दूर टीवी, इंटरनेट आदि चीजों में बिजी रहती है। उन्हें धर्म के बारे मेंं ज्यादा जानकारी नहीं है। इसीलिए गुरुकुल बोर्ड बनाने की जरूरत महसूस की गई जिसमें सनातन धर्म के साथ विज्ञान और अंग्रेजी की शिक्षा भी दी जाएगी। बोर्ड बनने के बाद इसका वैधानिक पहलू भी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोग जैसे दूसरे बोर्डों से परीक्षा पास कर आईएएस और आईपीएस बनते हैं, उसी तरह गुरुकुल बोर्ड से पास होने वाले विद्यार्थी जब बड़े पदों पर पहुंचेंगे तो देश के साथ साथ धर्म का भी उतना ही मान सम्मान करेंगे। स्वामी बालकानंद ने बताया कि उन्होंने देश भर में इसके लिए मुहिम चलाने का निर्णय लिया है।

कुंभ में तमाम संतों से इस विषय में बात हो गई है। सबने एक स्वर में गुरुकुल बोर्ड को जल्द से जल्द अस्तित्व में लाने की बात कही है। अब अखाड़ा परिषद समेत देश भर के तमाम धर्मगुरुओं और संतों से विचार विमर्श के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर इसे जल्द क्रियान्वित करने के लिए आग्रह किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed